अपराधब्रेकिंग

महिला यात्रियों ने की ऐप कैब चालक से मारपीट, टैक्सी में भी तोड़फोड़

महिला यात्रियों ने की ऐप कैब चालक से मारपीट, टैक्सी में भी तोड़फोड़

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ऐप कैब चालकों के खिलाफ महिला यात्रियों से छेड़छाड़ और अन्य आरोप तो लगते ही रहे हैं। अब महिला यात्रियों पर एक ऐप कैब चालक को मारने-पीटने और उसकी टैक्सी में तोड़फोड़ करने के आरोप लगे हैं।

परेशान कर रही थी महिलाएं

घटना कोलकाता के धर्मतल्ला के पास स्थित हो ची मिन्ह सरणी की है। पीड़ित चालक ने पुलिस में इससे संबंधित शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया है कि बुधवार रात कुछ महिलाएं उसकी टैक्सी में बैठी थीं। वे बार-बार अपना गंतव्य बदल रही थीं और टैक्सी चालक को एक जगह से दूसरी जगह घुमा रही थीं।

महिलाएं हुई मौके से फरार

परेशान होकर जब चालक ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि हो ची मिन्ह सरणी के पास गाड़ी रुकवाकर महिलाओं ने उसपर हमला कर दिया। उसे मारा-पीटा और उसकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद मौके से फरार हो गई हैं। चालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपितों की तलाश तेज कर दी गई है।

[divider][/divider][divider][/divider]

ये भी पढें  : ​ Radheshyam : फ़िल्म ‘राधेश्याम’ का टीज़र इस दिन होगा लॉन्च 

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button