जीवनशैलीस्वास्थ्य

गर्मियों में ताड़ का फल खाने के हैं कई फायदे

नई दिल्ली : भारत के तमाम गांव में आपको ताड़ के पेड़ मिल जाएंगे। इन पेड़ों को आप देखेंगे तो आपको लग सकता है कि ये नारियल जैसा है। लेकिन, ये उससे काफी अलग है। खास बात ये है कि ताड़ का ये फल , नारियल की तरह ही पानी से भरपूर है पर इसमें फाइबर और कई ऐसे पोषक तत्व हैं जो कि सेहत के लिए कई प्रकार से काम कर सकते हैं। इसके अलावा भी ताड़ का फल यानी कि ताड़गोला के फायदे अनेक हैं,

पेट को ठंडा करने में ताड़गोला के फायदे अनेक हैं। इसकी प्रकृति ठंडी होती है जो कि पेट के लिए बेहद फायदेमंद है। ये डाइजेस्टिव एंजाइम्स बढ़ाने में मददगार है। इसके अलावा ये एसिडिक बाइल जूस को कम करने और एसिडिटी से छुटाकार दिलाने में मददगार है। इसके अलावा मतली और उल्टी से निपटने के लिए आइस एप्पल का सेवन फायदेमंद है।

फाइबर से भरपूर ताड़गोला, सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये फाइबर मेटाबोलिज्म को तेज करता है और पाचन क्रिया को सही करने में मददगार है। इतना ही नहीं ये बॉवेल मूवमेंट को भी तेज करता है जिससे कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। इस तरह ये पेट की समस्या वाले लोगों के लिए भी फायदेमंद है।

यूटीआई में ताड़गोला का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। ये न सिर्फ ड्यूरेटिक है, बल्कि ये बैक्टीरियल इंफेक्शन को भी कम करने में मददगार है। इसे खाने से आपके ब्लैडर की सेहत सही रहती है और पेशाब से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं। तो, इन तमाम कारणों से आपको ताड़गोला का सेवन करनना चाहिए।

Related Articles

Back to top button