जीवनशैलीस्वास्थ्य

सफेद प्याज़ खाने के है कई फायदें, प्याज़ से इन परेशानियों में मिलती है राहत

प्याज़ एक ऐसी चीज़ है जो सभी के घरों में पाई जाती है। बिना प्याज़ के कोई भी सब्ज़ी नही बनती और बिना प्याज़ के किसी सब्जी में स्वाद भी नही आता। लेकिन क्या आपको पता है। प्याज़ सिर्फ सब्ज़ी का टेस्ट बढ़ाने के लिए ही नही बल्कि यह हमारे शरीर के लिए भी काफी लाभकारी होती है। वहीं प्याज़ हमें गर्मियों में लू से भी बचाती है। वहीं लाल ही नही बल्कि सफेद प्याज़ भी हमें काफी फायदें पहुँचाती हैं।

आइयें जानते है की सफेद प्याज़ को खाने के क्या फायदें होते है-

कैंसर – प्याज़ कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में मदद करती हैं। इसके साथ ही सफेद प्याज में फाइसेटिन और क्वेरसेटिन जैसे गुण भी मौजूद होते हैं जो किसी भी तरह के ट्यूमर को बढ़ने से रोकने में मदद करता है।

एलर्जी – सफेद प्याज में मौज़ूद फाइटोन्यूट्रिएंट्स एलर्जी से भी बचाये रखती हैं। इसलिये सर्दी-जुकाम या फ्लू जैसी समस्याओं से बचे रहने के लिये सफेद प्याज का रोजाना इस्तेमाल करना बहुत फ़ायदेमंद होता है।

पाचन – सफेद प्याज में मौज़ूद फाइबर और प्रोबायोटिक तत्व हमारे पाचन-तंत्र के लिये काफी फायदेमंद होती हैं। यह हमारी आंतों में अच्छे किस्म के बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ा देता है। जिससे हमें पेट से संबंधित समस्याओं में काफी राहत मिलती है।

इम्यूनिटी – इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिये सफेद प्याज़ महत्वपूर्ण है। वहीं सफेद प्याज में मौज़ूद सेलेनियम इसमें खास भूमिका निभाता है, तो सफेद प्याज का नियमित सेवन करना बहुत फ़ायदेमंद साबित हो सकता है।

तो अब जान ही गए होंगे की सफेद प्याज़ खाने के कितने फायदे होते है। जो लोग प्याज़ खाना बिल्कुल भी पसंद नही करते वह जल्द ही इसका इस्तेमाल करे और अपने स्वास्थय को बेहतर बनाए।

Related Articles

Back to top button