जीवनशैलीस्वास्थ्य

दूध और छुहारा एक साथ खाने से होंगे जबरदस्त फायदे

सर्दियों के मौसम में दूध और छुआरा सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। छुआरों में विटामिन ए और बी सहित कई पोशक तत्व पाए जाते हैं। हर रोज दूध में छुआरा उबालकर उसका सेवन करने से शरीर को कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। छुआरा पुरुषों के लिए फायदेमंद माना जाता है। दूध और छुआरे का सेवन करने से पुरुषों का स्टेमिना बढ़ सकता है। छुआरे और दूध का मिश्रण भूख बढ़ाने में भी काफी मदद करता है। सर्दियों के मौसम में लोग सर्द-जुकाम से बेहद परेशान रहते हैं। ऐसे में दूध में छुआरे उबालकर पीना लाभदायक रहता है। आइए जानते हैं दूध और छुआरे के कुछ बड़े फायदे।

सर्दी जुकाम से मिलती है राहत

सर्दी और जुकाम से राहत पाने के लिए एक गिलास दुध में पांच छुआरे डालें, पांच दाने काली मिर्च और एक दाना इलायची का मिलाएं, फिर अच्छे से उबाल लें। रात के समय सोने से पहले इसमें एक चम्मच घी मिलाकर पियें, जिससे सर्दी जुकाम बिल्कुल गायब हो जाएगा। यह साइनस के रोगियों के लिए भी कापी उपयोगी है।

हड्डियां भी होती हैं मजबूत

दूध और छुआरा खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। दूध में मौजूद कैल्शियम और छुआरे में मौजूद फायबर शरीर को कई तरह के लाभ देता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के अलावा इससे हड्डियों का दर्द भी दूर होता है।

स्किन और बालों के लिए कारगर

दूध और छुआरा पीने से स्किन का ग्लो बढ़ता है। यह कई विटामिन की कमियों को पूरा करते हुए ब्लड फ्लो को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इससे बालों के झड़ने की समस्या भी कम होती है।

Related Articles

Back to top button