जीवनशैलीस्वास्थ्य

इन 4 योगासन से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर, शरीर को रखे स्वस्थ और फिट

योगा करने से हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है। अपने शरीर को फिट रखने के लिए प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए। रोजाना योगाभ्यास करने से बीमारियां दूर रहती हैं। आज की भागदौड़ भरी लाइफ में स्वस्थ और फिट रहने के लिए लोग कई तरहों के उपाय करते हैं। आप योगा से भी अपने शरीर को स्वस्थ और फिट रख सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे अपने शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए आपको रोजाना कौन से योगासन करने चाहिए। इन योगासान को रोजाना करने से आप स्वस्थ रहेंगे।

नियमित रूप से ताड़ासन करने से आप स्वस्थ और फिट रह सकते हैं। ताड़ासन करना बहुत आसान है। ताड़ासन हमेशा खड़े होकर किया जाता है। इस आसन से पेट संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है। पाइल्स के मरीजों के लिए ताड़ासन काफी लाभप्रद होता है।

स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से भुजंगासन करना चाहिए। भुजंगासन करने से फेफड़े मजबूत होते हैं तो वहीं इससे पेट की चर्बी भी कम होती है। जिनको फेफड़ों से संबंधित कोई बीमारी है उन्हें रोजाना भुजंगासन का अभ्यास करना चाहिए।

शवासन का करना बहुत ही आसान है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को नियमित रूप से रोजाना शवासन का अभ्यास जरूर करना चाहिए। जिनको अनिद्रा और तनाव की समस्या है उन लोगों को भी रोजाना शवासन का अभ्यास करना चाहिए।

उष्ट्रासन
रोजाना उष्ट्रासन का अभ्यास करने से कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। नियमित रूप से रोजाना उष्ट्रासन का अभ्यास करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभप्रद माना जाता है।

Related Articles

Back to top button