जीवनशैलीस्वास्थ्य

गर्मी के मौसम में दिन में दही खाने के ये है बेमिसाल फ़ायदे

दही हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है मगर इसे खाने का एक निश्चित समय होता है। अगर आप गलत मौसम या गलत समय पर दही का सेवन करते हैं, तो इसके कई नुकसान हो सकते हैं। गर्मियों में दही को पेट के लिए अच्छा माना जाता है। मगर गर्मियों में भी देर रात में दही का सेवन आपको बीमार बना सकता है। इसके अलावा सर्दियों और वसंत में दही का सेवन नहीं करना चाहिए। डॉ. हरि कृष्ण बता रहे हैं कब और कैसे करना चाहिए दही का सेवन, ताकि शरीर को न हो कोई नुकसान।

रात में नहीं करना चाहिए दही का सेवन
आयुर्वेद में ऐसा माना जाता है कि रात कफ बढ़ाता है इसलिए रात में इसका सेवन नहीं करना चाहिए। यह खांसी, जुकाम, जोड़ों के दर्द और फेफड़ों के संक्रमण का कारण बन सकता है। इसके अलावा ये शरीर की सूजन भी बढ़ा सकती है। वैसे तो दही पेट के लिए फायदेमंद मानी जाती है मगर रात में अगर आप खाने के बाद जल्दी सो जाते हैं, तो ये ठीक से पच नहीं पाती है। इसलिए अच्छा यही है कि आप रात में दही का सेवन न करें।

गर्मी में दिन में दही खाना है फायदेमंद
गर्मी के मौसम में दही पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है इसलिए दोपहर के खाने में कम से कम 1 कटोरी (150 ग्राम) दही का सेवन करना चाहिए। शाम को भी आप दही का सेवन कर सकते हैं मगर यह ध्यान रखें कि सोने से कम से कम 3 घंटे पहले ही इसका सेवन कर लें। रात को दही नहीं खाना चाहिए। दही खाने से आपकी पाचन क्षमता बढ़ती है और शरीर को कई जरूरी पौष्टिक तत्व मिलते हैं। यह भी ध्यान रखें कि दूध और दही को एक साथ न खाएं। अगर आप दोनों चीजें खाना चाहते हैं, तो कम से कम 1 घंटे का अंतर जरूर रखें।

कैसे खाएं दही, ताकि ज्यादा मिलें फायदे
दही को आप कई तरह से खा सकते हैं। ज्यादातर लोग इसमें चीनी या नमक मिलाकर खाते हैं। डॉ. हरि कृष्ण बताते हैं कि अगर आप दही खाते समय इसमें सफेद की जगह काला नमक या सेंधा नमक का प्रयोग करें, तो ये आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। इसके अलावा दही में काली मिर्च पाउडर डालकर खाने से पेट की चर्बी को गलाने में मदद मिलती है। काली मिर्च पेट और पाचन के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा ठंडी दही न खाएं। इसके अलावा दही को कभी भी गर्म करके नहीं खाना चाहिए।

दही खाने के फायदे
दही आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। रोजाना दही खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है।
दही का सेवन पेट के लिए फायदेमंद होता है। पेट की समस्याएं जैसे एसिडिटी, गैस, कब्ज, अपच आदि में दही का सेवन अच्छा होता है।
मुंह के छालों से जल्द आराम दिलाने और पेट की गर्मी को शांत करने में भी दही फायदेमंद है।
दही हड्डियों को मजबूत बनाती है क्योंकि इसमें कैल्शियम होता है।
कब न खाएं दही
रात में दही का सेवन न करें। रात में दही का सेवन आपको बीमार बना सकता है।
दही और दूध या खीर को एक साथ न खाएं। इस तरह के आहारों में कम से कम 1 घंटे का अंतर रखें।
जुकाम और बुखार होने पर दही का सेवन नहीं करना चाहिए। ये रोग को बढ़ा सकती है क्योंकि कफकारी होती है।
अंडे और मांसाहारी भोजन के साथ दही का सेवन करने से बचें। हालांकि छाछ का सेवन किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button