जीवनशैलीस्वास्थ्य

हड्डियों को मजबूत बनाती हैं ये एक्सरसाइज, खाने में ट्राई करें ये चीजें

रीढ़ की हड्डी की मजबूती शरीर के स्वास्थ्य के लिए सबसे जरूरी है। बॉडीवेट एक्सरसाइज करके इसकी मांसपेशियों को मजबूत बनाया जा सकता है। हमारे शरीर को स्वस्थ और मजबूत हड्डियों के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है। केवल यही नहीं बल्कि हमारी मांसपेशियों और नर्व सिस्टम के सुचारू तरीके से काम करने के लिए भी कैल्शियम जरूरी होता है।हम आपको आज तीन बॉडीवेट व्यायाम के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आसानी से घर पर करके लाभ लिया जा सकता है।

वर्ड डॉग- शरीर को पंजे और हाथों के बल जमीन पर हवा में रखें। इस मुद्रा में दोनों हाथ कंघे की सीध में रहेंगे और दोनों पैर घुटने की सीध में रहेंगे। अब धीरे से बायां पैर उठाते हुए बाहर की ओर सीधा करें। इस मुद्रा में रहते हुए ही बायें हाथ को आगे की ओर सीधा खोलना है। हाथ और पैर को बाहरी दिशा में खींचने की कोशिश करें। खुद को पांच सेकंड तक इस मुद्रा में रोकें, रीढ़ की हड्डी सीधी रहेगी। फिर धीरे-धीरे हाथ और पैर को जमीन पर ले जाएं। अब इस व्यायाम को दूसरे हाथ और पैर से दोहराएं।

लाभ – यह व्यायाम रीढ़ की हड्डी, नितंब और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाएगा और कमर दर्द में राहत देगा।

बैक विंडो- समतल जमीन पर लेट जाएं और अपनी बांहों को थोड़ा फैला लें। अब धीरे-धीरे अपनी दोनों कोहनी मोड़ें और उन्हें जमीन की ओर दबाएं। ऐसा करने पर कंघा और वक्ष भाग ऊपर उठेगा। अब धीरे-धीरे शरीर को नीचे लाएं। यह ध्यान रखें कि पूरा व्यायाम करते समय गर्दन आरामदायक अवस्था में ही रहेगी।

लाभ – शरीर की मांसपेशियों का आकार अनियमितरूप से बढ़ जाने की समस्या से निताज पाने में यह व्यायाम सहायक है। रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाएगा।

टि्वस्टर- जमीन पर खड़े होकर खुद को कुर्सी मुद्रा में लाएं। हाथों को दुआ करने की मुद्रा में सीने के सामने रखें। इस मुद्रा में धड़ को दायीं ओर मोड़ें और बायीं कोहनी को दायें घुटने पर रख दें। दूसरी कोहनी छत की ओर केंद्रित रहेगी। तीन बार सांस लेने तक इस मुद्रा में खुद को रोकें। फिर स्टार्ट पोजिशन में आएं और फिर दायीं ओर से इसे दोहराएं। यह व्यायाम तीन सेट में पूरा करें।

लाभ- इससे शरीर के निचले हिस्से, सीना, एब्स और नितंब को मजबूती मिलेगी। शरीर में लचीलापन भी
आएगा

दूध- जब हम कैल्शियम के बारे में सोचते हैं तो हमारे दिमाग में सबसे पहले जो चीज आती है वो है -दूध। आसानी से पाच्य दूध सबसे बढ़िया कैल्शियम का स्त्रोत है। बचपन से लेकर बड़े तक हड्डियों को मजबूत बनाने में दूध बहुत जरूरी है। एक कप दूध में 280 मिलीग्राम कैल्शियम होता है।

संतरा- एक संतरे में 60 मिलीग्राम कैल्शियम हम सब जानते हैं कि संतरा हमारे प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है। इसमें विटामिन डी के साथ कैल्शियम की प्रचुर मात्रा होती है। विटामिन डी शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में बहुत जरूरी होता है।कैल्शियम की उच्च मात्रा वाली चीजों में कैल्शियम सबसे ऊपर आता है। इसमें प्रोटीन भी भरपूर होता है। इससे हार्ट की बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। साथ ही बादाम आपकी याद्दाश्त बढ़ाने में तो मदद करता ही है।

अंजीर- फाइबर और पोटैशियम से युक्त अंजीर में कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। यह आपकी हड्डियों को भी मजबूत करने में भी मदद करता है। मैग्नीशियम के साथ अंजीर हार्ट बीट को भी सही रखता है।

Related Articles

Back to top button