जीवनशैलीस्वास्थ्य

हड्डियों की कमजोरी का कारण बनती हैं ये आदतें-

बिना हड्डियों के हमारा शरीर आटे की लुगदी के समान होगा। अगर हड्डियां स्वस्थ नहीं होंगी तो हमारी दिन प्रतिदिन की जिंदगी का कोई मोल नहीं रह जाएगा। हम रोजाना ऐसे कई काम करते हैं जो हमारी हड्डियों को नुकसान पहुंचाते हैं। कमजोर हड्डियों का कारण हमारी बुरी आदतें होती हैं। हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाकर हम अपनी हड्डियों को स्वस्थ रख सकते हैं।

दिल्ली के धर्मशिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनू सिंह बताते हैं कि इंसान की कुछ खराब आदतों की वजह से हड्डियां कमजोर होती हैं। अगर इनमें बदलाव कर लिया जाए तो ओस्टियोपोरोसिस जैसी परेशानियों से बचा जा सकता है। तो आइए डॉक्टर से जानते हैं कि वो कौन सी बुरी आदते हैं जो हड्डियों को नुकसान पहुंचाती हैं।

हड्डियों की कमजोरी का कारण हैं ये आदतें
धूम्रपान करना-
डॉ. मोनू सिंह का कहना है कि स्मोकिंग से हड्डियां कमजोर होती हैं। जो लोग स्मोकिंग ज्यादा करते हैं उनमें ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या की संभावना ज्यादा होती है।

Related Articles

Back to top button