जीवनशैलीस्वास्थ्य

खून की कमी को दूर करेंगी ये चीजें ,आज ही डाइट में करें शामिल …..

आज के दौर में यदि मानव में सबसे ज्यादा दिक्कत आती है तो वो है शरीर में खून की कमी को लेकर | आपको बता दें कि शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी से कई तरह की शारीरिक समस्‍याएं होने लगती हैं |शरीर में उचित रक्त की मात्रा न होने पर कमजोरी, चक्कर आना, अनिद्रा, थकावट जैसी समस्याएं के साथ कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है | इसके अलावा शरीर में खून की कमी होने के कारण शरीर का रंग पीला और बेजान हो जाता है | यदि ऐसे समय में आप अपने शरीर के लिए अच्छी और एक सामान डाइट लेते है तो आप जल्द ही अपनों सेहत में सुधार ले आते है | ऐसे में अगर आप अपनी डाइट को बेहतर कर लें और इसमें खून बढ़ाने वाली कुछ चीजें शामिल कर लें, तो आपके अंदर खून की कमी दूर हो सकती है |

पालक– शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए हरी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें | इसके लिए सबसे अच्छा होता है पालक जिसमे अच्छे विटामिन के साथ साथ कई अन्य प्रकार के आयरन और अन्य तत्व पाये जाते है |

टमाटर– टमाटर सलाद का स्‍वाद बढ़ाता है | साथ ही यह शरीर में खून की कमी को भी पूरा करता है | इसके लिए टमाटर का जूस, सूप पी सकते हैं | इसके अलावा सेब और टमाटर का जूस मिक्स करके पीने से भी शरीर में खून की कमी पूरी हो जाती है|

चुकंदर– चुकंदर का जूस पीने से शरीर में खून की कमी दूर होती है | इसके अलावा गुड़ के साथ मूंगफली को मिलाकर खाने से भी शरीर में आयरन को मिलता है |

सेब– सेब एनीमिया में फायदेमंद होता है | इसके नियमित सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन बनता है | इसके अलावा सेब में कई ऐसे विटामिन हैं, जो शरीर में खून को बढ़ाने का काम करते हैं |

अमरूद– अमरूद खाने से भी शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती | यह जितना ज्यादा पका हुआ होगा, उतना ही पौष्टिक होता है | अपने हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए आहार में अनार को भी शामिल कर सकते हैं | इसके नियमित सेवन से हीमोग्लोबिन के स्तर को ठीक करने में मदद मिल सकती है |

Related Articles

Back to top button