जीवनशैलीस्वास्थ्य

दांतों की सड़न रोकने में मददगार है ये फल

दांत की समस्या एक बेहद साधारण समस्या है। खाद्य पदार्थ में मिलावट और दांतों की ठीक प्रकार से सफाई न करने से यह समस्या कभी- कभी बड़ी समस्या का रूप ले लेती है। जिससे हमें खाने और बोलने में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यदि आप ब्लूबेरी फल का सेवन रोज करें, तो इसमें पाए जाने वाले अनेकों गुण आपके दांतों की समस्याओं को आसानी से दूर कर सकता है। विशेषज्ञ भी इस फल को दांत के लिए बेहद फायदेमंद मानते है। तो आइए जाने ब्लूबेरी खाने से दांतों को 3 कौन से फायदे मिल सकते हैं।

ब्लूबेरी खाने के 3 फायदे

  1. दांतों की सड़न को दूर करने में करें मदद

ब्लूबेरी पॉलिफिनॉल्स का अच्छा स्रोत माना जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो हमारे शरीर को बैक्टीरिया से बचाने का काम करता है। आपको बता दें कि विशेषज्ञ भी इस बात को मानते है, कि ब्लूबेरी का सेवन करने से दांतों के सड़न को रोका जा सकता है। यदि आप दांतों की समस्याओं से बचना चाहते है, तो इस फल का प्रतिदिन सेवन जरूर करें।

  1. मुंह के अंदर उत्पन्न बैक्टीरिया से लड़ने में करें मदद

ब्लूबेरी फल शुगर फ्री होता है। इसे खाने से इसमें मौजूद पॉलिफिनॉल्स हमारे जिम में जाकर चिपक जाता है।जो मुंह के अंदर की बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। डेंटिस्ट भी ब्लूबेरी फल को मुंह के अंदर के बैक्टीरिया से लड़ने का एक अच्छा स्रोत मानते है। यदि आप प्रतिदिन इसका सेवन करें, तो दांतों में सड़न जैसी समस्या आसानी से दूर हो सकती है।

  1. कैविटी से दिलाए छुटकारा

ब्लूबेरी मुंह की बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है। जिससे हमारे दांतों में कैविटी होने का खतरा कम हो जाता है। ब्लूबेरी दांतो की समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ अनेकों खतरनाक बीमारियों से लड़ने का भी काम करता है। यदि आप प्रतिदिन इसे खाएं, तो आपके दांतों में सड़न की समस्या कभी उत्पन्न नहीं हो सकती है।

Related Articles

Back to top button