जीवनशैलीस्वास्थ्य

बच्चों के लिए बेहद लाभदायक है ये योगासन लंबाई बढ़ाने करे मदद

आमतौर पर देखा गया बच्चो की लम्बाई को ले कर माता-पिता को बहुत चिंता हो जाती है जब बच्चों की लम्बाई नहीं बढ़ती है। बच्चो की समय पर लंबाई न बढ़ना एक आम समस्या बन गई है। ऐसा इसलिए भी होता है क्योकि शारीरिक गतिविधियों और खेल कूद से दूर बच्चों की खेलने में रुचि भी कम हो गई है। अब सब दिनभर मोबाइल का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने लगे है। न उम्र के दस वर्ष पूरे होने के बाद भी अगर बच्चे का शारीरिक विकास ठीक तरह से नहीं हो रहा है तो योग आपके बच्चे की लंबाई बढ़ने में मदद कर सकता है। तो आइए जानते है लम्बाई बढ़ाने वाले प्राणायाम-

1- अगर आपके बच्चे की लंबाई अगर नहीं बढ़ रही है तो भुजंगासन को करने से लाभ मिलेगा। इस योग को करने के लिए किसी समतल स्थान पर मुंह को नीचे की तरफ करके पेट के बल लेट जाएं। शरीर के सभी अंगों को ढीला छोड़ दें। फिर पैर के पंजों को बाहर की ओर खींचें। दोनों पैरों को मिलाकर रखें। दोनों हाथों की हथेलियों को सीने के बराबर पीछे लाते हुए इस तरह से रखें कि कोहनियां जमीन पर टिक जाएं। इसके बाद कोहनियों को धीरे-धीरे उठाएं। साथ ही सांस भरते हुए गर्दन आगे की ओर तानकर सीने को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं। धड़ को ऊपर उठाते हुए कोहनियों को खोलते जाएं। धड़ को नाभि तक ऊपर उठा दें। गर्दन व सीने को अधिक से अधिक उठाने का प्रयास करें। कुछ देर तक इसी स्थिति में रहें। फिर सांस छोड़ते हुए वापस आ जाएं और सभी अंगों को ढीला छोड़ दें।

लाभ- भुजंगआसन करने से पीठ की हड्डी मज़बूत हो जाती है। इस व्यायाम को प्रति दिन सुबह में करने से रीड़ की हड्डी लचकदार बन जाती है। इस आसन के और भी कई फायदे हैं।

2- बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए ये मेरुदंडासन आसन बहुत अधिक लाभकारी होता है। इसको करने के लिए दोनो पैरों को मिलाते हुए सीधे तनकर खड़े हो जाएं। सांस भरते हुए दोनों हाथों को सीधे ऊपर ले जाएं। आपके दोनों हाथ कान से सटे हुए होने चाहिए। दोनों हाथों को सीध में रखते हुए कमर से ऊपर का भाग दांई ओर झुकाएं। थोड़ा रुककर सांस छोड़ते हुए फिर से पहले वाली स्थिति में आ जाएं। एक बार फिर सांस भरकर यहीं क्रम बांई ओर दोहराएं। दोनों हाथों को पहले की तरह ही सीधे रखते हुए पहले सामने और फिर पीछे की ओर झुकें। इस प्रकार चारों ओर झुकते हुए पूरा एक चक्कर लगाएं।

लाभ-
इस योग को करने से रीढ़ की हड्डी में लचीलापन आता है जिसकी वजह से लंबाई भी बढ़ती है।

3- सर्वांगासन करने के लिए जमीन पर पीठ के बल सीधे होकर लेट जाएं। पैरों को आपस में जोड़े रखकर धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं। कोहनियों को जमीन पर टिकाकर दोनों हाथों से कमर को पकड़ते हुए सहारा दें। कमर के ऊपर वाला पैरों का भाग सीधा रखें। सिर को जमीन पर ही टिकाए रखें। इस स्थिति में कम से कम एक मिनट तक रहें। धीरे-धीरे अभ्यास करते हुए इस आसन को करने की समयावधि बढायी जा सकती है।

लाभ- इस आसन से मस्तिष्क में रक्त और ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर तरीके से होता है।

4- त्रिकोणासन करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े होकर हाथ व पैर खोल लें। अब धीरे-धीरे आगे की ओर झुकते हुए सीधे हाथ से उलटे पैर को छुएं और दूसरा हाथ ऊपर की ओर ले जाएं। इस अवस्‍था में कुछ देर रुककर ऊपर की ओर देखने की कोशिश करें। इस दौरान सामान्‍य गति से सांस लें। कुछ देर इस अवस्‍था में रुकें और फिर धीरे-धीरे वापस लौट आएं। इसी प्रक्रिया को दूसरी ओर भी करें। त्रिकोणासन करने पर हाथ-पैर के साथ शरीर के अन्य हिस्सों पर खिंचाव आता है जो लंबाई बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

लाभ- लंबाई बढ़ाने में काफी मददगार होता है

5- त्रिकोणासन करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े होकर हाथ व पैर खोल लें। अब धीरे-धीरे आगे की ओर झुकते हुए सीधे हाथ से उलटे पैर को छुएं और दूसरा हाथ ऊपर की ओर ले जाएं। इस अवस्‍था में कुछ देर रुककर ऊपर की ओर देखने की कोशिश करें। इस दौरान सामान्‍य गति से सांस लें। कुछ देर इस अवस्‍था में रुकें और फिर धीरे-धीरे वापस लौट आएं। इसी प्रक्रिया को दूसरी ओर भी करें। त्रिकोणासन करने पर हाथ-पैर के साथ शरीर के अन्य हिस्सों पर खिंचाव आता है जो लंबाई बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

लाभ- लंबाई तेजी से बढ़ती है

Related Articles

Back to top button