जीवनशैलीस्वास्थ्य

रोजाना अंडे खाने के हैं शौकीन, जरूर जानें ये खास बातें

अंडे खाने का चलन इस दुनिया में जाने कब शुरू हुआ होगा, लेकिन इतना ज़रूर है कि जिसने भी दुनिया का सबसे पहला अंडा खाया होगा उसने ये बिल्कुल भी नहीं सोचा होगा कि पहले अंडा आया या मुर्गी। ये एक फालतू की बहस है, जिसमें पड़ने से बचना बेहद ज़रूरी है। क्योंकि इस बहस से वक्त की बर्बादी के अलावा और कुछ नहीं मिलता। आप सिर्फ आनंद उठाइए अंडे खाने का। स्वाद भी और सेहत भी, अंडे में ये दोनों खूबियां आपको मिलेंगी। ‘संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे’ की कहावत तो आपने सुनी ही होगी। अंडा सिर्फ प्रोटीन का ही स्त्रोत नहीं बल्कि इसके और भी कई बेहतरीन फायदे हैं। अंडे को नाश्ते के लिए सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है।आप भी अगर अंडे खाना पसंद करते हैं, तो आपको कुछ बातें जरूर जान लेनी चाहिए-

अंडों में कैलोरीज भी कम होती है और अंडे में मौजूद प्रोटीन, कैल्‍शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड इसे एक सुपर फूड बनाता है। अंडे में पाए जाने वाले प्रोटीन से हमारे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं वहीं कैल्‍शियम दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा अंडे में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड अच्‍छे कॉलेस्‍ट्रोल (एचडीएल) को बनाने में मदद करता है।

अंडे खाने के फायदे और नुकसान-

अंडे को प्रोटीन, कैल्शियम व ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत माना जाता है। यह सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं। प्रोटीन से हमारी मांसपेशियां मजबूत होती हैं, ओमेगा 3 फैटी एसिड से शरीर में अच्छेश कोलेस्ट्राल यानि एचडीएल का निर्माण होता है इसके अलावा कैल्शियम से दांत व हड्डियां मजबूत होती हैं।

अंडे खाने से आपके शरीर को जरूरी अमीनो एसिड मिलता है जिससे शरीर का स्टैमिना बढ़ता है।

अंडे में विटामिन ए पाया जाता है जो बालों को मजबूत बनाने के साथ आंखों की रोशनी बढ़ाता है।

अंडे में मिलने वाला फोलिक एसिड व विटामिन बी 12 स्तन कैंसर से बचाता है। विटामिन बी 12 दिमागी प्रक्रिया में मदद करता है और स्मरण शक्ति बढ़ाता है।

अंडे की जर्दी में विटामिन डी होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है साथ ही शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

गर्भवती महिलाओं को अपने खाने में अंडे को जरूर शामिल करना चाहिए यह भ्रूण के विकसित में मदद करता है।

वजन को लेकर सतर्क रहने वाले लोगों को अंडे का सफेद वाला हिस्से खाना चाहिए। इसमें फैट नहीं होता है।

अगर आप रोज अंडा खाते हैं। तो आप इन्हें एक दिन के गैप के साथ खाना शुरू करें। क्योंकि गर्मी बहुत अधिक बढ़ गई है और लॉकडाउन के चलते आप जिम या पार्क नहीं जा पा रहे हैं। इससे अंडे को पचाने में दिक्कत हो सकती है।

अंडा खाते वक्त इस बात का जरूर ध्यान रखें कि एक दिन में एक ही अंडा खाएं और इसकी कॉन्टिन्यूटी बनाए रखें। हर रोज दो अंडे खाना भी कई बार शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।

अंडे का ज्यादा सेवन करने वाले लोगों में कैंसर होने का डर रहता है। एक नई रिसर्च के मुताबिक हफ्ते में तीन से ज्यादा अंडे खाने से प्रोस्टेट कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, डाइबिटीज़ व हृदय संबंधी रोग है, उन्हें अंडे का पीला वाला हिस्सा नहीं खाना चाहिए। इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में कोलोस्ट्रोल होता है जो हृदय के लिए नुकसानदेह है।

बहुत अधिक अंडे खाना से लकवा, नपुंसकता, पैरों में दर्द, मोटापे की समस्या हो सकती है।

हमेशा अंडे किसी अच्छी दुकान से लेना चाहिए, क्योंकि इससे खाने संबंधी कई रोग आसानी से हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button