जीवनशैलीस्वास्थ्य

रहना है एनर्जी से भरपूर तो रोज खाये खाली पेट चने

कहते की चने खाने से कई ​बीमारियों से बचा जा सकता है। खाली पेट भीगे हुए चने खाते हैं तो आप स्वस्थ तो रहेंगे ही साथ ही फिट, चुस्त और तंदरुस्त भी रहेंगे। अगर आप रोजाना एक मुट्ठी चने का सेवन करते हैं तो शरीर से जुड़ी जितनी भी छोटी-बड़ी बीमारी है हमेशा के लिए दूर हो जाएगी!

यहां हम आपको बता रहे हैं खाली पेट भीगे चने के फायदे के बारे में। भीगा हुआ चना प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, फैट्स, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, विटामिन्स का अच्छा स्त्रोत होता है। सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाने से दिमाग तेज और खून भी साफ हो सकता है, जिससे चेहरे पर भी निखार आता है।

इम्यूनिटी पॉवर बढ़ाने में फायदेमंद

सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाने से कमज़ोर इम्युनिटी को मजबूत किया जा सकता है। शरीर को सबसे ज़्यादा पोषण भीगे काले चनों से मिलता है। चने में विटामिन्स के अलावा क्लोरोफिल और फास्फोरस जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं जो शरीर से बीमारियों को दूर रखते हैं। अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रोज़ सुबह दो मुट्ठी भीगे चने खाएं।

भीगे चने बढ़ाएंगे एनर्जी

अगर आप अक्सर थकान महसूस करते हैं और शरीर में एनर्जी की कमी महसूस करते हैं तो इसके लिए भीगे चनों में नींबू, अदरक के टुकड़े, नमक और काली मिर्च डालकर सुबह नाश्ते में खाएं। ऐसा करने से आपके शरीर की ताकत बढ़ेगी और आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

मोटापा घटाने में मददगार

खाली पेट भीगे हुए चने खाने से मोटापे से निजात पाने में भी ये काफी मदद मिल सकती है। इससे आपको ताकत तो मिलती ही है साथ वजन को कंट्रोल करने में फायदा मिल सकता है।

पेट की समस्याओं से निजात

पेट की समस्याएं ज्यादातर बीमारी की जड़ होती हैं। ऐसे में पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए भीगे हुए चने खाना फायदेमंद हो सकते हैं। भीगे हुए चने में नमक, अदरक मिलाकर खा सकते हैं।

डायबिटीज में राहत

सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से आप डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। ब्लड शुगर के लिए भीगे चने रामबाण हो सकते हैं। डायबिटीज के रोगी इसके पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Related Articles

Back to top button