जीवनशैलीस्वास्थ्य

लीवर को चुस्त और स्वस्थ रखने के लिए इन चीजों का करें सेवन

नई दिल्ली : प्रदूषित वातावरण में स्वस्थ रहना किसी जंग से कम नहीं है। इस वातावरण में शरीर को हमेशा ही कई रोगों के होने का खतरा बना रहता है। आपको बता दें कि करीब अस्सी फिसदी बीमारियां प्रदूषण के कारण ही पनपती हैं। आजकल लीवर की समस्यां भी एक बड़ी बीमारी बनती जा रही है। लीवर हमारे अंग के महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है।

हरी पत्तेदार सब्जियां: हरी पत्तेदार सब्जियां हमारे शरीर को कई तरह से लाभ प्रदान करती है। इनके महत्व के चलते ही डॉक्टर अधिकतर हमें हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने की सहाल देते है। सर्दियों कें मौसम में बाजार में कई तरह की हरी सब्जियां आ जाती हैं।

हल्दी: हल्दी हमारे जीवन के लिए एक चमत्कारी खाद्य पदार्थ है। हल्दी हमारी कई बीमारी को ठीक कर देती है। इसमें कैंसर जैसी घातक बीमारी को भी ठीक करने वाले गुण पाए जाते है।

फल व सब्जियां: सेब गाजर लहसुन अखरोट चुकंदर हरी सब्जियां ये हमारे खाने की कुछ जरूरी चीजें हैं जो फाइबर से भरपूर होती हैं। इनमें प्रचुर मात्रा में एंटी ऑक्सिडेंट और फाइबर मौजूद होता है जो लीवर को कई प्रकार के इंनफेक्शन से बचाते है।

ग्रीन टी और लेमन जूस: ग्रीन टी और लेमन जूस दोनों ही हमारे शरीर के लिए काफी उपयोगी होते हैं। ये हमारे शरीर में फैट को जमा नहीं होने देते हैं।

ओलिव ऑयल: खाना बनाने में कई प्रकार के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन ओलिव ऑयल को लीवर के लिए बेस्ट ऑयल माना जाता है। इसके सेवन से अन्य भी कई प्रकार की बीमारियों का खतरा दूर होता है।

Related Articles

Back to top button