जीवनशैलीस्वास्थ्य

वजन कम करना हो या सर्दी-जुखाम भगाना हो खाइये काला जीरा

नई दिल्ली। भारतीय खानों में अधिक से अधिक मसलों का उपयोग होता है। इन मसालों से न सिर्फ हमे स्वाद मिलता है बल्कि इनसे हमारे स्वास्थ्य को भी बहुत लाभ मिलता है। आज हम ऐसे मसाले के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर किचन में आपको आसानी से मिल जायेगा। जी हां, हम बात कर रहे जीरे की जिसे हम तड़के के रूप में ज्यादा प्रयोग करते हैं। आज हम इसके स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताएँगे। जीरा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आज बात करते हैं काले जीरे की। इस जीरे के लगातार प्रयोग से आप अपना वजन कम कर सकते हैं।

इतना ही नहीं मौसम के बदलाव की वजह से होने वाले में सर्दी जुखाम से भी राहत दिलाता है ये काला जीरा। नाक बंद होना और सांस लेने में हो रही दिक्कत में आप जीरे का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको राहत मिलेगी। इतना ही नहीं गर्म पानी के साथ हर रोज एक महीने तक एक चुटकी जीरा लेने से एक महीने तक एक चुटकी जीरा। इससे कोलेस्टेरॉल की मात्रा कम होती है और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रहता है। जीरा दिल से संबंधित बीमारियों के खतरे को कम करने में कारगर है।आयुर्वेद में भी काले जीरे का काफी महत्व है। पेट की तमाम बीमारियों को दूर करता है। इसके चूरन से बेली फाइट भी काम किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button