जीवनशैलीस्वास्थ्य

डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए घर ले आएं ये इन चीज़ों को…

अपने स्वास्थ का ख्याल करने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं. आजकल कई बीमारियां लगीं होती हैं जिसकी वजह से हमें अपने खान-पान पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दना पड़ता है. सबसे खतरनाक बीमारियों में से एक डायबिटीज है जिससे हर कोई परेशान है. हालांकि इस बीमारी से बचे रहने के लिए आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के सेवन के बारे में बताएंगे, जिससे डायबिटीज होने का खतरा कम हो जाएगा.
खान पान
अलसी
डायबिटीज के जोखिमों को कम करने में अलसी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इंसोल्युबल फाइबर के गुणों से भरपूर अलसी शरीर में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने का काम करती है। अलसी ह्रदय रोग के खतरे को भी कम करने में मददगार है।
ब्रोकली
भारतीय व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने वाली ब्रोकली हरी सब्जियों में प्रमुख स्थान रखती है। ब्रोकली में मैग्नीशियम और विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। ब्रोकली के सेवन से डायबिटीज मरीजों का इंसुलिन का लेवल कम हो जाता है। इसके साथ ही ब्रोकली कोशिकाओं को हानिकारक फ्री रेडिकल डैमेज से भी बचाए रखने में मदद करती है।
ड्राई फ्रूट्स
टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज की समस्या से बचे रहने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन फायदेमंद हो सकता है। अखरोट, पिस्ता, बादाम, काजू जैसे नट्स शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कम करते हैं। इनका सेवन आप रोजाना भी कर सकते हैं।
लहसुन
लहसुन न केवल हमारे खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि इसके कई स्वास्थ्य फायदे भी हैं। लहसुन में ब्लड शुगर कम करने, इन्फ्लेमेशन कम करने और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का गुण पाया जाता है। इन्हीं विशेषताओं के कारण लहसुन आपको डायबिटीज जैसी बीमारी से बचाने में मदद करता है।
एप्पल साइडर विनेगर
सेब के सिरका का इस्तेमाल घरों में कई चीजों को बनाने में किया जाता है। यह आपको डायबिटीज जैसी बीमारी से बचाने में भी लाभदायक हो सकता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर और इंसुलिन दोनों बड़ी जल्दी से नियंत्रित हो जाते हैं। डायबिटीज की बीमारी से बचने के लिए रोजाना दो चम्मच सेब के सिरका का सेवन करना चाहिए।
दही
दही में पाए जाने वााला प्रोबायोटिक्स डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में काफी मददगार साबित हो सकता है। आप चाहें तो दही का सेवन लस्सी के रूप में भी कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button