जीवनशैलीस्वास्थ्य

पेट के कीड़ों से दिलाएं निजात, आजमाकर देखिये ये घरेलू नुस्खे

पेट में कीड़े होने से पाचन क्रिया पर भी असर पड़ता है जिससे कई सारी समस्या उत्पन होती है जैसे-भूख न लगना, जी मिचलाना, उल्टी होने जैसे सिम्पटम्स नजर आने लगते हैं। खाने वाली वस्तुओ में अशुद्धता होने की वजह से पेट में कृमि होना एक छोटी सी परेशानी है। यह दिक्कते अधिकतर बच्चों में देखी जाती है। देने वाली बात है कि अगर पेट में कीड़े हो जाएं और उनका इलाज सही समय पर न किया जाए तो कीड़े आंतों को खराब कर कई अन्य स्वास्थ्य दिक्क़ते पैदा कर सकते हैं। घरेलू नुस्खे अपनाकर पेट के इन कीड़ों से छुटकारा पा सकते हैं, आइए जानते हैं उपाय-

1- 50 मिलीलीटर मूली के रस में सेंधानमक और कालीमिर्च का चूर्ण मिलाकर रोजाना सुबह-शाम पीने से आंत में मौजूद कीड़े मर जाते हैं।

2- रोजाना सुबह खाली पेट गाजर का रस पीने से पेट के कीड़े शरीर से बाहर निकल जाते हैं। गाजर की कांजी बनाकर कम से कम 5 हफ्तों तक लगातार पीने से पेट के कीड़े मर जाते हैं।

3- एक कप मट्ठे के साथ 4-6 कालीमिर्च का चूर्ण रात को सोते से पहले लेने से पेट के कीड़े समाप्त हो जाते हैं।

4- रात को सोने से पहले 10 ग्राम कलौजी को पीसकर 3 चम्मच शहद के साथ रोजाना रूप से लेने से से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं।

5- अजवायन का एक चुटकी चूर्ण एक चम्मच शहद दिन में 3 बार लेने से पेट के कीड़े मर जाते हैं।

Related Articles

Back to top button