उत्तराखंड

खलियाटाप में लापता हुए दो पर्यटकों को प्रशासन की टीम ने खोज निकाला, रेस्क्यू कर भेजा अस्पताल

देहरादून: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में तहसील मुनस्यारी के खलियाटाप में लापता हुए दो पर्यटकों को जिला प्रशासन की टीम ने खोज निकाला। दोनों का रेस्क्यू कर लिया गया है। लापता पर्यटकों की खोजबीन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को निर्देश दिये गये थे।

जनपद पिथौरागढ़ के तहसील मुनस्यारी में 16 मई को पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी दो पर्यटक भ्रमण पर गए थे। इनके नाम सन्तोष कुमार (27 वर्ष) और विशाल गंगवार (25 वर्ष) हैं। मुनस्यारी से पर्यटक स्थल खलियाटॉप भ्रमण के दौरान दोनों मार्ग भटकने से बीच में लापता हो गए। इन दोनों लापता पर्यटकों की खोजबीन की गई। दोनों पर्यटक आज 17 मई को गंभीर घायल अवस्था में मिले। जिन्हें प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घायल पर्यटकों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने के भी निर्देश दिये हैं। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने बताया कि दोनों पर्यटकों को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजने हेतु हैलीकाप्टर की व्यवस्था भी कर दी गई थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से हैली रेस्क्यू करना संभव नही हो सका। दोनों पर्यटकों को रेस्क्यू करते हुए एम्बुलेंस से हायर सेंटर भेजा गया।

Related Articles

Back to top button