जीवनशैलीस्वास्थ्य

दिल की बीमारी में फायदेमंद है अखरोट का सेवन, जानिए टिप्स

अखरोट एक ऐसा नट है, जिसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानते हैं। दरअसल अखरोट के सेवन से दिल की बीमारियां दूर हो जाती हैं और इसके सेवन से दिमाग भी तेज होता है। वहीं बहुत कम लोग जानते हैं कि अखरोट पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। एक नए अध्ययन के अनुसार अखरोट खाने से कार्डियक हेल्थ (दिल की सेहत) तो दुरुस्त रहता ही है, साथ ही ये आंतों और पेट को भी बहुत फायदा पहुंचाता है।
अखरोट खाने के फायदे:

रोजाना 2-3 औंस (50-80 ग्राम) अखरोट का सेवन करने से पेट को स्वस्थ रखा जा सकता है और दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है।” वहीं इसके पहले के कई अध्ययनों में देखा गया है कि सैचुरेटेड फैट वाले आहार कम खाने और अखरोट का सेवन बढ़ाने से आप दिल की बीमारियों से बच सकते हैं।

अखरोट को आप स्नैक्स के समय खा सकते हैं। वहीं आप अखरोट के साथ-साथ बादाम, पिस्ता और मूंगफली भी खा सकते हैं क्योंकि यह भी बहुत फायदेमंद होते हैं। खरोट में मोनोसैचुरेटेड फैट, पॉलीसैचुरेटेड फैट और ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा अच्छी होती है। इसी के साथ ये प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत होते हैं।

“अगर आप स्नैक्स के समय अनहेल्दी चीजें खाते हैं, तो इसकी जगह हेल्दी नट्स (बादाम, अखरोट) का सेवन शुरू कर दीजिए। ये छोटा सा बदलाव आपकी सेहत को बहुत फायदा पहुंचाएगा।”

Related Articles

Back to top button