जीवनशैलीस्वास्थ्य

मोटापा कम करने के लिए करें वेजिटेबल जूस का इस्तेमाल …

आज की भाग -दौड़ भरी जिंदगी में वजन बढ़ना और मोटापा एक गंभीर समस्या हो गयी है | जिसके चलते न तो शरीर का शेप दिखाई देता है बल्कि शरीर में कई अन्य तरह की बीमारियां भी हो जाती है | मोटापा आपके शरीर में काम के दौरान बढ़ा उत्पन्य करता है | वजन बढ़ने के साथ साथ आपको छोटे छोटे कामों के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ती है | तो आइये हम आपको बताते है इन सभी चीजों से छुटकारा पाने का सही और सरल उपाय जिससे आपका शरीर फिट एंड फाइन होगा |

कुछ ऐसे वेजिटेबल जूस के बारे में जिन्हें नियमित रूप से पीने से आपका शरीर फिट एंड फाइन रहेगा | न ही आपको वजन बढ़ने की समस्या होगी और न ही आपका मोटापा लोगों को नजर आएगा | इसके नियमित सेवन से वेट लॉस तो होगा ही साथ ही आपका शरीर स्लिम भी हो जाएगा |

टमाटर का जूस

मानव जीवन में नियमित रूप से टमाटर का जूस पीने से कमर की चर्बी कम होती है | 30 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को टमाटर का जूस रोज पीना चाहि | यह शरीर में एनर्जी के साथ साथ चर्बी भी कम करता है और आप हेल्दी बने रहते हैं|

बीटरूट जूस

बीटरूट जूस में विटामिन सी, फोलेट, मैग्नेशियम, आयरन, कॉपर और पोटाशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपको लंबे समय तक एक्सरसाइज करने के बाद भी थकान महसूस नहीं होने देते | इसके चलते आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहते हैं | साथ ही यह शरीर में खून की कमी को पूरा करता है |

बंदगोभी का जूस

बंदगोभी में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है | जूस बनाने के लिए पानी मिला कर इसे पहले पीस लें | इसके बाद जब जूस तैयार हो जाए तो इसे पी लें | फाइबर युक्त होने के कारण यह पेट को देर तक भरा हुआ रखता है और वजन को कंट्रोल में रखता है |

करेले का जूस

करेले का जूस कई समस्याओं का समाधान करता है |आयुर्वेद के अनुसार करेला डायबिटीज और हाइपरटेनशन वालों के लिए काफी ज्यादा उपयोगी होता है | यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है | साथ ही वजन को भी कंट्रोल करता है |

लौकी का जूस

रोजाना सुबह लौकी का जूस पीने से पूरे दिन भर की एनर्जी मिल जाती है | इसके पीने के बाद पेट भरा हुआ महसूस होता है | लौकी का जूस पीने से शरीर में रक्त का संचालन अच्छा होने लगता है, जिसके चलते स्किन भी ग्लो करने लगती है |

Related Articles

Back to top button