उत्तराखंड

यूक्रेन से भारत पहुंचे उत्‍तराखंड चार और छात्र, सीएम धामी ने कहा- राज्य सरकार सभी को यूक्रेन से वापस लाने को प्रतिबद्ध

देहरादून। रूस और यूक्रेन के बीच जंग के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को आपरेशन गंगा के तहत भारत लाया जा रहा है। बीती रात भारत आइ फ्लाइट में उत्‍तराखंड के चार छात्र भी आए। इसमें देहरादून की ईशा रावत, हरिद्वार के मोहम्‍मद अनश, नैनीताल की शैली त्रिपाठी और पिथौरागढ़ की तनुश्री पांडेय शमिल हैं। बता दें कि अब तक कुल 32 उत्‍तराखंड के छात्र अपने घर लौट चुके हैं।

राज्य सरकार सभी को यूक्रेन से वापस लाने को प्रतिबद्ध: धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यूक्रेन में फंसे उत्तराखंडवासियों को वापस लाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। वह निरंतर केंद्र सरकार के संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को कुमाऊं मंडल की दो दिवसीय यात्रा के बाद दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानिक आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों के साथ यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के विद्यार्थियों के संबंध में जानकारी ली और उन्हें वापस लाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की। इसके बाद मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड वासियों को वापस लाने के लिए सरकार निरंतर केंद्र सरकार के संपर्क में है। केंद्र व राज्य सरकार यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय विद्यार्थियों को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Back to top button