पुलिस लाइन में शुरू हुई वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता, मेरठ जोन की 9 जनपदों की टीम ले रही भाग
प्रतियोगिता में मेरठ जोन के नौ जनपदों से 120 पुरुष एवं 60 महिला सहित कुल 180 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
Meerut News: मेरठ जोन पुलिस की 29 वीं अंतरजनपदीय वॉलीबॉल क्लस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2026 में 9 जनपदों की टीमें भाग ले रही है। मेरठ जोन पुलिस की 29वीं अंतरजनपदीय वॉलीबॉल क्लस्टर (महिला/पुरुष) वॉलीबॉल एवं सेपक टकरा प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ आज पुलिस लाईन स्थित बहुउद्देशीय हाल में एसएसपी मेरठ अविनाश पांडे ने किया। इस मौके पर एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में मेरठ जोन के नौ जनपदों से 120 पुरुष एवं 60 महिला सहित कुल 180 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
समस्त टीम मैनेजर और कोच रहे उपस्थित
उद्घाटन समारोह के मौके पर प्रतिसार निरीक्षक हरपाल सिंह, उ0नि0 सशस्त्र पुलिस यशपाल सिंह, उनि नागरिक पुलिस उदयवीर सिंह, वॉलीबॉल एन0आई0एस0 कोच शामली पवन कुमार, सेवानिवृत्त पी0टी0आई0 बागपत राधेश्याम, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस एवं प्रभारी स्पोर्ट्स सुनील कुमार, मुख्य आरक्षी पी0टी0आई0 पंकज कुमार, समस्त टीम मैनेजर, उत्तर प्रदेश पुलिस टीम के कोच तथा जनपद मेरठ के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बागपत की टीम ने गाजियाबाद को हराया
उद्घाटन मैच जनपद सहारनपुर एवं जनपद हापुड़ की टीमों के मध्य खेला गया, जिसमें जनपद हापुड़ की टीम ने जनपद सहारनपुर को पराजित किया। दूसरा मैच जनपद मेरठ एवं जनपद बुलन्दशहर की टीमों के मध्य खेला गया। जिसमें जनपद मेरठ की टीम ने जनपद बुलन्दशहर को पराजित किया।
सेपक टकरा महिला वर्ग में प्रथम मैच पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद एवं जनपद बागपत की टीमों के मध्य खेला गया, जिसमें जनपद बागपत की टीम ने पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद को पराजित किया।



