राज्यराष्ट्रीय

राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग होगी आज, जानें कब आएगा नतीजा और किस दिन नए राष्ट्रपति लेंगे शपथ

नई दिल्ली : राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) के लिए 18 जुलाई यानी आज वोटिंग (Voting) होगी। जिसकी पूरी तैयारी पहले ही कर ली गई है। आज सुबह 10 बजे से विधानसभा परिसर (Assembly Premises) में मतदान शुरू हो जाएगा। ये वोटिंग शाम के 5 बजे तक चलने वाली है। संसद भवन के रूम नंबर 63 में कुल 6 बूथ बनाए गए हैं। इन छह बूथों में से एक बूथ दिव्यांग वोटरों के लिए तैयार किया गया है। इस वोटिंग में अलग-अलग राज्यों से कुल 9 विधायक संसद संसद भवन में मतदान करने पहुंचेंगे। जिसमें उत्तर प्रदेश से 4, हरियाणा से 1, असम से 1, ओडिशा से 1 और त्रिपुरा से 2 जबकि 42 सांसद विधानसभाओं में मतदान करेंगे।

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) एनडीए की ओर से उम्मीदवार हैं। द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से है। द्रौपदी मुर्मू इससे पहले साल 2015 से लेकर साल 2021 तक झारखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में कार्यरत रह चुकी है। अगर इस राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू ने जीत हासिल की तो वह ऐसी पहली आदिवासी महिला होंगी जो राष्ट्रपति पद को संभालेंगी। वहीं इस राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। दरअसल, द्रौपदी मुर्मू को कई पार्टियों का समर्थन मिला है।

वहीं राष्ट्रपति पद के चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) है। जो पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की सरकार में साल 1990 से 1991 तक कार्यरत रहें। उसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में साल 1998 से 2002 तक वित्त मंत्री पद संभाला। इतना ही नहीं यशवंत सिन्हा विदेश मंत्री भी रह चुके है। उसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। साल 2018 में यशवंत सिन्हा ने भाजपा का साथ छोड़कर अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। हालांकि, वो इस वक्त अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस पार्टी को भी छोड़ चुके है। जिसके बाद वो राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित हुए।

गौरतलब है कि इस बार चुनाव आयोग के मुताबिक एक सांसद के वोट का मूल्य 700 रुपये तय किया गया है। जबकि अलग-अलग राज्यों में प्रत्येक विधायक का मूल्य अलग-अलग रहेगा। जिसमें उत्तर प्रदेश के एक विधायक के वोट का मूल्य 208 रुपये है, महाराष्ट्र में विधायक के वोट का मूल्य 175 रुपये है, झारखंड और तमिलनाडु में विधायक के वोट का मूल्य 176 रुपये है, सिक्किम में विधायक की वोट का मूल्य 7 रुपये है, मिजोरम में विधायक की वोट का मूल्य 8 रुपये है और वहीं नगालैंड में विधायक की वोट का मूल्य 9 रुपये है। बता दें कि आज होने वाले इस राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम की घोषणा 21 जुलाई को होगी। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति शपथ ग्रहण करेंगे।

Related Articles

Back to top button