जीवनशैलीस्वास्थ्य

लिवर को मजबूत रखने के लिए इस्तेमाल करे तरीके

लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो शरीर की सही प्रकार से क्रिया करने के लिए बहुत जरूरी है। अगर लीवर में कभी कोई इंफेक्शन या बीमारी हो जाती है तो उसकी वजह से हमें बहुत सारी शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लीवर के कार्य करने की क्षमता कम होने पर शरीर में कमजोरी आने लगती है। इसलिए लीवर का मजबूत बने रहना बहुत ही जरूरी है। लिवर को मजबूत बनाए रखने के लिए यहां पर कुछ ऐसे ही खास खाद्य पदार्थ बताए जा रहे हैं जिसका सेवन आप नियमित रूप से कर सकते हैं। आइए अब इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी माना जाता है। वहीं, जब बात आती है लिवर को मजबूत बनाने की तो इसमें भी लहसुन का सेवन सक्रिय रूप से कार्य करता है। कई वैज्ञानिक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया जा चुका है कि लहसुन का सेवन करने से लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में काफी मदद मिलती है। इसके लिए आप रोज सुबह तक के लहसुन का सेवन एक गिलास पानी के साथ भी कर सकते हैं।

खाने में ज्यादा से ज्यादा पत्तेदार और हरी सब्जी का इस्तेमाल लिवर को स्वस्थ रखने में सबसे अधिक फायदेमंद है। ब्रोकली इसमें आपका मददगार है। कई शोधों से पता चला है कि ब्रोकली, वसाजनित रोगों से हमें बचाता है। इसलिए अपने रोजाना के खाने में आप ब्रोकली को उबालकर सलाद के रूप में या सब्जी बनाकर खा सकते हैं। अपनी पसंद के अनुसार आप ब्रोकली के अलग-अलग तरह के व्यंजन बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

गर्मियों में पपीता आपको बड़ी आसानी से मिल जाएगा। इसे आप चाहें तो आमतौर पर जूस के रूप में भी पी सकते हैं। यहां को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ आपके शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करता है। लिवर को मजबूत बनाने के लिए भी पपीता काफी कारगर साबित हो सकता है। लिवर को डिटॉक्सिफाई करने में भी सक्रिय रूप से कार्य करता है। इसलिए आप हफ्ते में पपीते का सेवन कम से कम 2 बार जरूर कर सकते हैं।

बीटरूट यानी चुकंदर सेहत से भरपूर होता है और लिवर को डिटॉक्स करने के लिए यह बेहतरीन है। इसे आप जूस या सूप के रूप में पी सकते हैं। विटमिन सी और ऐंटीऑक्सिडेंट से भरपूर बीटरूट यह बाइल डक्ट को प्रोटेक्ट करता है, यह बाइल जूस को पतला करता है और आसानी से पच जाता है।

स्ट्रॉबेरीज, ब्लूबेरीज, ब्लैकबेरी और रस्पबेरीज लिवर को क्षतिग्रस्त होने से बचाती हैं और लिवर सेल्स के डैमेज को रोकती हैं। बेरीज मेटाबॉलिजम भी बूस्ट करती हैं और फैटी लिवर की समस्या से बचाती है। साथ ही डाइजेस्टिव सिस्टम से टॉक्सिन्स को कुदरती तरीके से बाहर करती हैं।

लिवर की सफाई के लिए डाइट में अदरक की चाय को शामिल करें। इसके अलावा आप सब्जी या पुलाव में भी अदरक डाल सकते हैं। अध्ययन के मुताबिक, 28 दिनों तक लगातार इसे खाने से लिवर को डिटॉक्स करने के साथ ही वज़न भी कम होता है।

लिवर को डिटॉक्स करने और वजन घटाने के जीरा भी मददगार है। गर्मियों में जीरे की ड्रिंक बनाकर पी सकते हैं। इसके अलावा भूना हुआ जीरा खाने से भी लिवर डिटॉक्स हो जाता है।

हरी पत्तेदार सब्जियों में प्रमुख रूप से गिनी जाने वाली पालक का साग के रूप में सबसे ज्यादा सेवन किया जाता है। पालक में विटामिन-सी की मात्रा पाई जाती है। हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती है जो हमारे लिवर को कमजोर होने से बचाने के लिए भी कार्य करता है। इसलिए पालक का जूस का सेवन करने से लिवर को कमजोर होने से बचाए रख सकते हैं।

हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है इसके साथ-साथ हमारे शरीर को कई अन्य लोगों से भी बचाने का कार्य करती है। लिवर को मजबूत बनाए रखने के लिए और उसकी कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से चलाने के लिए भी हल्दी का सेवन सक्रिय रूप से मददगार साबित हो सकता है। अब गोल्डन ड्रिंक के रूप में हल्दी और दूध का एक साथ सेवन कर सकते हैं, जिससे आपका लिवर अच्छी तरह से कार्य करेगा और यह बीमारियों से बचा भी रहेगा।

आंवला एक ऐसा फल है जो कई रूपों में खाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसका अचार, जूस के और मुरब्बे के रूप में सेवन किया जाता है। लिवर को मजबूत बनाने के लिए यह फल काफी लाभदायक माना जाता है। पर प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार लिवर को मजबूत बनाए रखने के लिए आंवला का सेवन भी कर सकते हैं। इसलिए आप चाहें तो ऊपर बताए गए 3 रूपों में से किसी भी एक रूप में आंवले का सेवन कर सकते हैं। यह त्वचा को निखारने के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है।

एंटीऑक्‍सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर ग्रेपफ्रूट लिवर की प्राकृतिक रूप से सफाई करता है। एक छोटे ग्लास ग्रेपफ्रूट का सेवन लीवर में कार्सिनोजिन को इकठ्ठा होने से रोकता है और अन्य हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता हैं।

Related Articles

Back to top button