अन्तर्राष्ट्रीय

भ्रष्टाचार में कौन-कौन देश हैं टॉप ? कहां है भारत ?

दस्तक ब्यूरो, देहरादून। भ्रष्टाचार, एक ऐसी विकराल समस्या है जो किसी भी देश की अर्थव्यवस्था व नागरिक जीवन को दीमक की तरह खोखला करती है। आज विश्वभर के देश भ्रष्टाचार की समस्या से जूझ रहे हैं। हाल ही में वैश्विक भ्रष्टाचार पर सीपीआई रिपोर्ट-2023 जारी हुई है, जिसमें विश्वभर के देशों में भ्रष्टाचार की स्थिति को उजागर किया है। ये रिपोर्ट 180 देशों पर आधारित है, जिसमें सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार वाले देश को 180वीं रैंक पर रखा गया है, जबकि सबसे कम भ्रष्टाचार वाले देश को नंबर एक पर रखा गया है।

एशियाई देशों में ये देश हैं आगे

सीपीआई रिपोर्ट के अनुसार, एशिया में अनेक देश भ्रष्टाचार से ग्रस्त हैं। इनमें टॉप पर अफगानिस्तान है, जिसकी रैंक 162वीं है। जबकि बांग्लादेश की रैंक 149वीं व पाकिस्तान की रैंक 133वीं है। वहीं, भारत की रैंक 93वीं है, हालांकि पिछले वर्ष भारत की रैंक 85वीं थी।

छोटे अफ्रीकी व लैटिन अमेरिकी देश हैं टॉप पर

रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार वाला देश सोमालिया (180वीं रैंक) है। दूसरे नंबर पर वेनेजुएला (179वीं), तीसरे नंबर पर सीरिया (178वीं) व चौथे नंबर दक्षिण सूडान (177वीं) हैं। पाया गया है कि भ्रष्टाचार से ग्रस्त देश अफ्रीका व दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के छोटे देश हैं, जो राजनीतिक व आर्थिक कारणों से अस्थिरता का सामना करते रहते हैं। कई देशों में भ्रष्टाचार का कारण लंबे समय से सरकार में एक ही राजनीतिक पार्टी के वर्चस्व को भी बताया है। इसका उदाहरण बांग्लादेश है।

इन देशों में भ्रष्टाचार नहीं है

जिन देशों में भ्रष्टाचार न के बराबर है, उनमें पहले नंबर पर डेनमार्क, दूसरे नंबर पर आइसलैंड व तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है। डेनमार्क व आइसलैंड गुड गवर्नेंस व हैपीनेस इंडैक्स में भी शीर्ष पर हैं।   

Related Articles

Back to top button