अपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्यलखनऊ

लखनऊ विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह, हालत गंभीर

लखनऊ विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह, हालत गंभीर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के सामने एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया । महिला ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को किया आग के हवाले। पुलिस जब तक कुछ समझ पाती महिला ने खुद को आग लगा ली। महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी देखें: —  रंजिश में 5वीं मंजिल से दोस्त को दिया धक्का , अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

आपको बता दें कि लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित विधानसभा के सामने महिला ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगाई है, जिसके उनका शरीर काफी जल गया है। बताया जा रहा है कि महिला की हालत गंभीर है और सिविल अस्पताल में पुलिस ने उन्हें भर्ती कराया है।

यह भी पढ़े:—   गोंडा में तीन बहनों पर एक साथ एसिड अटैक, एक की हालत गंभीर 

आत्मदाह करने वाली महिला की शादी महाराजगंज में रहने वाले अखिलेश तिवारी (35) से हुई थी। मनमुटाव के बाद उससे तलाक हो गया। इसके बाद महिला ने धर्म परिवर्तन कर आसिफ नाम के युवक से निकाह किया। इसके बाद आसिफ सऊदी अरब चला गया।

महिला का आरोप है कि इस दौरान आसिफ के परिजन लगातार उसे प्रताड़ित करते रहे, जिससे तंग आकर उसने आत्मदाह कर दिया।

उसका कहना है कि महराजगंज थाने में उसने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इंसाफ के लिए वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहती थी, लेकिन मुलाकात न होने से निराश होकर महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है।

https://www.youtube.com/watch?v=DWsc44dRQtg

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

 

 

Related Articles

Back to top button