जीवनशैलीस्वास्थ्य

बस एक आंवला खाने के है इतने फायदे, जानकर आप हो जायेंगे हैरान

नई दिल्ली ; आँवला एक छोटे आकार और हरे रंग का फल है। इसका स्वाद खट्टा होता है। आयुर्वेद में इसके अत्यधिक स्वास्थ्यवर्धक माना गया है। आँवला विटामिन ‘सी’ का सर्वोत्तम और प्राकृतिक स्रोत है। आंवला न केवल इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है बल्कि शरीर में मौजूद हानिकारक रसायनों को भी बाहर निकालता है।

आइए जानते हैं आंवला के फायदे :-

यह ब्लड शुगर कंट्रोल कर एनीमिया से बचाव करता है। यह बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम कर बाल झड़ने से रोकता है और रूसी की समस्या को कम करता है।

– आंवले के ताजा रस में चीनी मिलाकर सुबह खाली पेट पीने से पेशाब की जलन दूर होती है।

– आंवले का मुरब्बा रोजाना सुबह के समय खाने से हाई ब्लडप्रेशर में लाभ होता है।

– नारियल के पानी के साथ आंवले के चूर्ण का सेवन करने से खट्टी डकारें आनी बंद हो जाती हैं।

– जामुन, आम तथा आंवले को बारीक पीसकर मस्तक पर लेप करने से नासिका में प्रवृत रक्त रुक जाता है।

Related Articles

Back to top button