ब्रेकिंगराजनीतिलखनऊ

प्रियंका गांधी के रोड शो : योगी के मंत्री का तंज, कहा- ‘चोर मचाए शोर शो’


लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पहले दौरे पर पहुंच रहीं कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के लखनऊ दौरे पर योगी के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने तंज कसा है। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि कांग्रेस इसे रोड शो बता रही है लेकिन बीजेपी इसे ‘चोर मचाए शोर’ की तरह देखती है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, गांधी-वाड्रा परिवार जमानत पर बाहर है। वे रोड शो नहीं कर सकते। हां चोर शो जरूर कर सकते हैं। यूपी की जनता खासकर लखनऊवासी उन भ्रष्टाचारियों के चेहरों को देखेंगे जिन्होंने देश का 12 लाख करोड़ लूटा है। उधर, अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने भी प्रियंका गांधी के लखनऊ रोड शो को लेकर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के आने से भी कांग्रेस का उद्धार नहीं हो सकता। मोहसिन रजा ने राहुल गांधी को 2G और प्रियंका को 3G बताते हुए कहा कि अब 4G और 5G का ज़माना है। उधर, प्रियंका के लखनऊ आगमन को लेकर कांग्रेसियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। अमौसी एयरपोर्ट से कांग्रेस मुख्यालय तक प्रियंका गांधी का 25 किमी लंबा रोड शो होगा। इस दौरान 28 जगहों पर प्रियंका गांधी का कांग्रेसी स्वागत करेंगे। साथ ही प्रियंका गांधी लालबाग में जनसभा को भी संबोधित करेंगी। प्रियंका के साथ पश्चिमी यूपी के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया और अध्यक्ष राहुल गांधी भी रोड शो में मौजूद रहेंगे। अमौसी एयरपोर्ट से प्रियंका गांधी 25 किमी लंबा रोड शो कर कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगी। प्रियंका का रोड शो एयरपोर्ट से कानपुर रोड तिराहा, शहीद पथ तिराहा, सिग्रेट होटल, बिमा अस्पताल, पुरानी चुंगी, विजय नगर मोड़, कृष्णानगर, बार बिरवा पिकेडली, अवध हॉस्पिटल चौराहा, श्रृंगार नगर गेट, पूरण नगर, आलमबाग चौराहा, छोटी मस्जिद, आलमबाग बस अड्डा, टेढ़ी पुलिया, आलमबाग थाना चौराहा, मवैया चौराहा, नत्था होटल तिराहा, रवीन्द्रालय, केकेसी, पुलिस चौकी छितवापुर, महाराणा प्रताप चौराहा, दीप होटल के सामने, राज होटल के सामने, वर्लिंगटन चौराहा, एफ.आई हॉस्पिटल के सामने, ओडियन सिनेमा के पास, छेदीलाल होटल से मंदिर मोड़, नूर मंजिल अस्पताल प्रथम तिराहा, लालबाग गर्ल्स कॉलेज के सामने, लालबाग चुरह नॉवेल्टी प्रथम, लालबाग चौराहा नॉवेल्टी द्वितीय, एलोरा होटल के सामने, गांधी प्रतिमा हजरतगंज, सरदार पटेल प्रतिमा, डॉ आंबेडकर प्रतिमा, डीएसओ चौराहा, पीडब्लूडी मुख्यालय, विक्रमादित्य चौराहा, वीवीआईपी गेस्ट हाउस, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग जल निगम और प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button