उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

मुलायम का दावा, राहत शिविरों में कोई पीड़ित नहीं, सब कांग्रेस भाजपा की साजिश

rahtलखनऊ (दस्तक ब्यूरो)। मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों के राहत शिविरों को लेकर उठे विवाद के बीच सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आज कहा कि राहत शिविरों में कोई दंगा पीड़ित नहीं बचा है और केवल कांग्रेस तथा भाजपा के समर्थक उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार छवि खराब करने की साजिश के तहत वहां रके हुए हैं।    मुलायम ने यहां एक कार्यक्रम में ऐसे समय में यह बयान दिया जब एक दिन पहले ही कांगे्रस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अचानक मुजफ्फरनगर का दौरा कर दंगा पीड़ितों से मुलाकात की और सपा तथा कांग्रेस के बीच इस मुददे पर नये विवाद को जन्म दे दिया। राहत शिविरों की स्थिति बदहाल होने के आरोपों के बीच सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष के दौरे का उददेश्य लोगों को भड़काना था। राहुल द्वारा राहत शिविरों का दौरा किये जाने और वहां की स्थिति पर सपा सरकार की आलोचना किये जाने के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री तथा कांग्रेस नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने भी शिविरों में उचित सुविधाएं नहीं होने पर प्रदेश सरकार पर हमला बोला और कहा कि राज्य सरकार में अगर जरा भी नैतिकता बाकी है तो उसे इस्तीफा दे देना चाहिये। उन्होंने इलाके में कड़कड़ाती सर्दी के चलते दंगा प्रभावित लोगों को आसरा देने के मकसद से स्टील के पांच शिविर बनाने का भी वायदा किया। मुलायम ने कहा  शिविरों में अब दंगा पीड़ित नहीं हैं। एक भी पीड़ित नहीं है। आप देख सकते हैं। वहां जो लोग हैं वे साजिशकर्ता हैं। भाजपा और कांग्रेस ने साजिश रची है। उन्होंने लोगों से वहां रात में रकने और धरनों पर बैठने को कहा है। यह वहां के लोगों की साजिश है।  उन्होंने कहा  वे :दंगा पीड़ित: वहां से पूरी तरह जा चुके हैं। कांग्रेस और भाजपा उन्हें भड़का रहीं हैं।

Related Articles

Back to top button