फीचर्डराष्ट्रीय

भारत-अफ़्रीका शिखर सम्मेलन में आज पीएम का संबोधन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

pm-modi_650x488_41446085721दस्तक टाइम्स/एजेंसी:नई दिल्‍ली: भारत-अफ़्रीका शिखर सम्मेलन का आज चौथा दिन है। सम्‍मेलन में आज का दिन अहम है, क्‍योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में 54 अफ़्रीकी देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हो रहे हैं। इस कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।

दरअसल, इससे पहले कल प्रधानमंत्री मोदी ने 19 अफ़्रीकी देशों के राष्ट्रध्यक्षों से द्विपक्षीय बातचीत की। ख़ास बात रही कि कई अफ़्रीकी नेता भारतीय परिधानों में नज़र आए। इन बैठकों में अफ़्रीकी नेताओं से ऊर्जा स्वास्थ्य और व्यापार से संबधित बात तो हुई ही, लेकिन सबसे अहम बात ये रही कि प्रधानमंत्री ने अफ़्रीकी देशों के प्रमुखों से कहा कि संयुक्त राष्ट्र में बदलाव के लिए उनका समर्थन चाहिए। अफ़्रीका के आतंकवाद से पीड़ित देशों को भारत ने आश्वासन दिया है कि आतंकवाद के ख़ात्मे के लिए भारत उनकी हर संभव मदद करेगा।

इससे पूर्व संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से, भारत और अफ्रीकी देशों ने बीते सोमवार को शिखर वार्ता में विकास के संभावित मुद्दों पर चर्चा की। इस वार्ता का मकसद विशेष रूप से व्यापार, सुरक्षा और विकास संबंधी सहयोग के क्षेत्रों में समग्र संबंधों को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाना रहा। चार दिवसीय भारत अफ्रीका शिखर वार्ता के पहले दिन भारत और कई अफ्रीकी देशों के अधिकारियों ने संबंध मजबूत करने के लिए स्पष्ट ढांचे पर चर्चा के साथ एक ‘राजनीतिक दस्तावेज’ पर भी बात की।

इसके साथ ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की अफ्रीकी विदेश मंत्रियों के साथ हुई बैठकों के दौरान तेल एवं गैस की खोज और स्वास्थ्य के अहम क्षेत्रों में भारत ने हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया, जबकि उनमें से कुछ मंत्रियों ने बोको हराम जैसे आतंकवादी संगठनों से लड़ने में मदद मांगी।

Related Articles

Back to top button