उत्तर प्रदेशफीचर्ड

लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली

लखनऊ। लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। इन ट्रेनों में सीटें अभी खाली है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि दीपावली के त्योहार को देखते हुए लखनऊ से दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। इन ट्रेनों में अभी सीटें खाली है। जोकि यात्रियों को राहत देगी। ट्रेन नंबर 04413 व 04421 लखनऊ आनंदविहार स्पेशल ट्रेन शाम साढ़े सात बजे लखनऊ से चलेगी, जो सुबह साढ़े चार बजे आनंद विहार पहुंचाएगी। ट्रेन नंबर 04414 व 04422 आनंदविहार लखनऊ स्पेशल ट्रेन रात 09.05 बजे चलकर सुबह 06.25 बजे पहुंचेगी।

इसी क्रम में 04420 हजरत निजामुद्दीन-लखनऊ रात 08.50 बजे चलकर सुबह 06.25 बजे पहुंचेगी और 04419 लखनऊ हजरत निजामुद्दीन शाम साढ़े सात बजे चलकर सुबह 04.45 बजे पहुंचाएगी। ट्रेन नंबर 04037 लखनऊ नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन शाम 05.50 बजे लखनऊ से चलकर सुबह 04.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04038 नई दिल्ली लखनऊ रात 11 बजे चलकर सुबह सवा दस बजे लखनऊ पहुंचेगी और 04434 दिल्ली लखनऊ स्पेशल ट्रेन रात 10.55 बजे चलकर सवा दस पहुंचेगी। 04433 लखनऊ-दिल्ली एक्सप्रेस शाम 05.50 बजे चलकर सुबह 04.20 बजे पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button