फीचर्डमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

ऐसी फिल्मी हीरोइन, जो संभालती हैं कांग्रेस के सोशल मीडिया की कमान

नई दिल्ली : अभिनेत्री दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम की हेड हैं। दिव्या फिल्मों से ज्यादा उनकी राजनीतिक बयानों के लिए प्रसिद्ध हैं। दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम की हेड हैं। दिव्या ने कन्नड़ फिल्मों में राम्या नाम से काम किया है।वहीँ दिव्या स्पंदना पिछली लोकसभा में कनार्टक में उपचुनाव जीत कर सांसद बनी थीं। लेकिन 2014 में हुए आम चुनाव में वह हार गईं। फिलहाल दिव्या स्पंदना कांग्रेस का सोशल मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशन देख रही हैं। दिव्या स्पंदना का जन्म 29 नवंबर 1982 को कर्नाटक के बंगलुरु शहर में हुआ था। हालांकि इनका परिवार पहले से ही राजनीति से जुड़ा हुआ है। इनकी माता का नाम रंजीता है जो कर्नाटक कांग्रेस की बड़ी नेता हैं। जबकि सौतेले पिता आरटी नारायन एक उद्योगपति हैं। दिव्या स्पंदना की पढ़ाई साउथ की हिल स्टेशन उटी और चेन्नई से हुई है। दिव्या स्पंदना ने वर्ष 2012 में कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया था और उसी साल उपचुनाव में बतौर कांग्रेस सांसद दिल्ली पहुंची। हालांकि 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में दिव्या स्पंदन जेडीएस नेता सीएस पुट्टराजू से 5500 वोटों से हार गईं।

Related Articles

Back to top button