उत्तर प्रदेशफीचर्ड

1 अप्रैल से मंहगा हो जाएगा ताज का दीदार, समय पर भी होगी पाबंदी

आगरा का ताज महल घूमने आने वाले पर्यटकों को नए वित्तीय वर्ष से ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। इतना ही नहीं उनके ताज महल घूमने की समय सीमा भी निर्धारित होगी।1 अप्रैल से मंहगा हो जाएगा ताज का दीदार, समय पर भी होगी पाबंदी

ताज महल का कंबाइंड प्रवेश शुल्क 1 अप्रैल से 2018 से 200 रुपये का हो जाएगा। इस टिकट के पर्यटक स्मारक और मुख्य मकबरा दोनो देखे सकेंगे। वहीं एएसआई संरक्षित अन्य स्मारक घूमने वालों को 40 रुपये के जगह अब 50 रुपये का टिकट खरीदना होगा। 
प्रवेश शुल्क बढ़ाए जाने को लेकर फैसला 2 जनवरी को दिल्ली में आयोजित हुए बैठक में लिया गया था। इस बैठक में एएसआई, केंद्रीय संस्कृति मंत्री और अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए थे। अब इस फैसले को लागू किया जा रहा है। 

अधिकारियों की मानें तो रविवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा शहर में थे। उन्होंने अगले वित्तीय वर्ष से टिकट बढ़ाए जाने पर अंतिम मोहर लगाते हुए प्रशासकों को अनुमति दे दी है। 

2 वर्षों में दूसरी बार बढ़ोत्तरी 
ताज महल के प्रवेश शुल्क में 2 साल के अंदर यह दूसरी बढ़ोत्तरी की गई है। इससे पहले 2016 में एएसआई के संरक्षित देश के सारे स्मारकों में प्रवेश शुल्क बढ़ाया गया था। 

3 घंटे का मिलेगा समय 
अधिकारियों ने बताया कि 1 अप्रैल से पर्यटकों के लिए समय सीमा का निर्धारण भी लागू कर दिया जाएगा। पहले टिकट लेकर प्रवेश करने वालों के लिए कोई समय सीमा नहीं थी। अब इसे 3 घंटे किया जा रहा है। यहां तक कि 1 अप्रैल से दक्षिणी गेट से पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से यह फैसला लिया गया है। 

Related Articles

Back to top button