टॉप न्यूज़फीचर्डराजनीति

कर्नाटक: पहले थामा BJP का दामन, अब फिर की कांग्रेस में वापसी…

दो दिन पहले बंगलूरू में कांग्रेस के निगम पार्षद आर वसंत कुमार अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। अब उन्होंने दोबारा कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उनका कहना है कि भाजपा नेता उन्हें मुख्यमंत्री के आवास पर लेकर गए और वहां अचानक से उन्हें पार्टी की सदस्यता दिला दी।

इस मामले पर कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने कहा, ‘यह उदाहरण है कि भाजपा क्या कर रही है। उन्हें अफने नेताओं पर बिलकुल विश्वास नहीं है। वह केवल हमारे नेताओं को गलत तरीके से अपनी तरफ करना चाहते हैं। उन्होंने वसंत कुमार पर दबाव डाला लेकिन वह वापस हमारे पास आए। उन्हें इस तरह के कृत्य बंद कर देने चाहिए।’

भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा, आज प्याज की कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं कि यदि आप थोक में प्याज खरीदते हैं तो आपको आयकर विभाग का नोटिस आ सकता है। पेट्रोल, डीजल और प्याज की कीमतों ने आसमान को छू लिया है।

Related Articles

Back to top button