अद्धयात्मजीवनशैली

शनिदेव 12 मई को बदलेंगे चाल, इन 4 राशियों के आने वाले हैं अच्छे दिन

नई दिल्ली : शनि शुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति की किस्मत चमक जाती है। हाल ही में शनि 6 अप्रैल को दोपहर के वक्त पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र पहले चरण में प्रवेश कर चुके हैं। 12 मई के दिन शनि देव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय पद में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां शनि 18 अगस्त तक विराजमान रहेंगे। शनि का नक्षत्र परिवर्तन सभी राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा। ऐसे में शनि की बदलती चाल कुछ राशियों को जबदस्त लाभ दिला सकती है।

कन्या राशि

शनि की बदलती चाल से कन्या राशि के लोगों को फायदा होगा। कानूनी मामलों में आपको जीत हासिल हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। प्रॉपर्टी में किया गया कोई पुराना निवेश आपकी आर्थिक स्थितियों को मजबूत बनाएगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं, अपनी सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि की बदलती चाल फायदेमंद मानी जा रही है। आपके सालों से रुके हुए काम अपनी रफ्तार पकड़ लेंगे। धन संपत्ति में वृद्धि होने की भी संभावना दिख रही है। मां की सेहत से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं, कारोबारी के लिए दिन बेहद ही शुभ माना जा रहा है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए शनि का गोचर शुभ माना जा रहा है। घर-परिवार और पूर्वजों का आपको आशीर्वाद मिलेगा। शनि की कृपा से समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा में चार-चांद लग जाएंगे। व्यापारिक मुद्दों में आपको लाभ मिलेगा। रुपए-पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।

Related Articles

Back to top button