अद्धयात्मजीवनशैली

शनि 12 मई को बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों की तरक्की का महायोग

नई दिल्‍ली : मई महीने की 12 तारीख को शनि नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन कर्मफल के स्वामी शनिदेव सुबह में पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय पद में प्रवेश करेंगे। यहां वे 18 अगस्त तक रहेंगे। शनि का नक्षत्र परिवर्तन सभी राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा। ऐसे में शनि की बदलती चाल कुछ राशियों को जबदस्त लाभ दिला सकती है।

कन्या राशि
शनि की बदलती चाल से कन्या राशि के लोगों को फायदा होगा। कानूनी मामलों में आपको जीत हासिल हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। प्रॉपर्टी में किया गया कोई पुराना निवेश आपकी आर्थिक स्थितियों को मजबूत बनाएगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं, अपनी सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि की बदलती चाल फायदेमंद मानी जा रही है। आपके सालों से रुके हुए काम अपनी रफ्तार पकड़ लेंगे। धन संपत्ति में वृद्धि होने की भी संभावना दिख रही है। मां की सेहत से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं, कारोबारी के लिए दिन बेहद ही शुभ माना जा रहा है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए शनि का गोचर शुभ माना जा रहा है। घर-परिवार और पूर्वजों का आपको आशीर्वाद मिलेगा। शनि की कृपा से समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा में चार-चांद लग जाएंगे। व्यापारिक मुद्दों में आपको लाभ मिलेगा। रुपए-पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।

Related Articles

Back to top button