उत्तर प्रदेशफीचर्ड

कर्नाटक में शपथग्रहण से आक्रोशित कांग्रेसियों ने कानपुर में फूंका केंद्र सरकार का पुतला


कानपुर : कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण पर आज कोतवाली चौराहे पर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया और नारेबाजी की। शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। जबरन सत्ता हासिल की गई है। अवैधानिक ढंग से शपथ दिलवा दी गई। यह भ्रष्टाचारी कृत्य संविधान के सर्वोच्च पद पर बैठकर की जा रही है। इससे देश का संविधान सुरिक्षत नहीं है। संविधान विरोधी कार्यों के लिए जनता को उठ खड़े होने का समय आ गया है। विधायक सुहैल अंसारी ने कहा कि देश में हिटलरी शासन की स्थापना की कोशिश हो रही है। संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सिलसिलेवार धरना और प्रदर्शन करेंगे। शंकर दत्त मिश्र, इकबाल अहमद, कमल जायसवाल, अशोक धानविक, ग्रीन बाबू सोनकर, सुबोध वाजपेई, प्रमोद जायसवाल, कमल शुक्ल बेबी, वपन गुप्ता, गुलाब सिंह, चन्द्रमणि सिंह आदि रहे। कर्नाटक में सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने रामादेवी चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, बाद में छोड़ दिया गया। यूथ कांग्रेस नेता शिवनाथ शुक्ला ने कहा कि कर्नाटक में जिस प्रकार से भाजपा सरकार बना रही है वो अलोकतांत्रिक है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार के इशारे पर सांठगांठ से सरकार बनाई जा रही है, जिसका कांग्रेस विरोध करती है।

Related Articles

Back to top button