टॉप न्यूज़ब्रेकिंगराज्य

क्लासिकल डांस के जरिए सैलानियों को भारतीय संस्कृति से मिलाता है टूरिस्ट गाइड

मदुरई : विदेशी सैलानियों को देश की सांस्कृतिक विरासत और इतिहास से रूबरू कराने का काम करता है टूरिस्ट गाइड। लेकिन मदुरई के नागेंद्र प्रभु नाम के टूरिस्ट गाइड ने इस काम के जरिए न सिर्फ देश की पहचान बुलंद की है, बल्कि खुद का नाम भी चर्चा में ला दिया है। वो विदेशी सैलानियों को क्लासिक डांस मुद्राओं के जरिए देश की सांस्कृतिक विरासत और इतिहास से रूबरू करा रहे हैं। उनके इस अलहदा अंदाज से सैलानी भी काफी खुश हैं। केवल विदेशी सैलानी ही नहीं, देश के अलग-अलग हिस्सों से मदुरई घूमने आने वाले लोग भी नरेंद्र की इस अंदाज को देखकर खुश हो जाते हैं। मदुरई घूमने आने वाले सैलानियों को वो यहां के मंदिरों के बारे में समझाने के लिए नृत्य मुद्राओं का सहारा लेते हैं।

देश की संस्कृति और इतिहास से रूबरू कराने के उनके इस अंदाज को देखकर विदेशी सैलानी भी खुश हो जाते हैं और उनकी तरह मुद्राएं बनाने का मौका नहीं छोड़ते। वो मुदरै में विदेशी सैलानियों के साथ अक्सर इस तरह नजर आ जाते हैं। वो अलग-अलग नृत्य मुद्राओं और चेहरे के हाव-भाव के जरिए उन्हें यहां के मंदिरों, पुरातात्विक महत्व की इमारतों के किस्से-कहानियां समझाते हैं। उनके इस अनूठे अंदाज को सैलानी भी काफी पसंद करते हैं। अपने इस अंदाज को लेकर नागेंद्र प्रभु का कहना है कि, इस पेशे में आने से पहले मैं एक शिक्षक था। उस दौर में भी मैं बच्चों को कठिन विषयों को समझाने के लिए इसी तरह की मुद्राओं और हाव-भाव का सहारा लेता था। इससे बच्चे काफी खुश रहते थे और उन्हें पढ़ने में काफी मजा आता था। आज मैं यही तरीका बतौर टूरिस्ट गाइड आजमा रहा हूं, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Related Articles

Back to top button