टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

भाजपा राजनीतिज्ञों को अपमानित कर विदाई देती है-दिग्विजय

digvijay-singh-1434435754एजेंसी/ कांग्रेस महासचिव एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा बुजर्ग राजनीतिज्ञों को अपमानित कर विदाई देती है, जबकि कांग्रेस पार्टी सभी बुजुर्ग नेताओ का सम्मान करती है। सिंह ने यह बात यहां संवाददाताओं से बातचीत में कही। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जंहा पूर्व नेता प्रतिपक्ष जमुना देवी को बीमारी के बाद भी पद से नहीं हटाया था और हाल के नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे को लंबे समय से बीमार रहने पर भी उन्हें पार्टी सम्मान दे रही है, जबकि भाजपा अपने सक्रिय मंत्री बाबूलाल गौर और सरताज को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के इशारे पर अपमानित कर बढ़ती उम्र का तकाजा देकर मंत्रिमंडल से निकाल रही है। 
एक सवाल के जवाब में सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और असदुद्दीन ओवेसी दोनों कट्टरता के पोषक है और दोनों हिन्दू-मुस्लिम के बीच दंगा कराकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवादी गुट आईएस के संदिग्ध पकड़े गए हैदराबाद के लड़कों की कोर्ट में पैरवी कर ओवेसी का असली चेहरा सबके सामने आया है।
वहीं भाजपा मालेगांव ब्लास्ट में सजा काट रही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जांच एजेंसियों से क्लीन चिट दिलवाकर उसे जेल से बाहर का रास्ता तलाश रही है। सिंह ने मप्र कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के सवाल पर कमलनाथ या सिंधिया को कमान देने की बात पर कहा कि यह पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के विवेक का मामला है कि वे क्या निर्णय लेती है।

Related Articles

Back to top button