अद्धयात्म

गुरुवार के दिन भुलकर भी ना करे ये काम नही तो उठाना पड़ सकता है भारी नुक्सान

बृहस्पतिवार अत्यंत शुभ दिन माना जाता है, इसलिए इस दिन बहुत सारे काम किए जा सकते हैं। धार्मिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो देवगुरु बृहस्पति का बहुत बड़ा स्थान माना गया है और यदि हम ब्रह्मांड की बात करे तो नौ ग्रहों में बृहस्पति ग्रह को सबसे भारी माना गया है। बृहस्पतिवार को लक्ष्मीनारायणजी का वार भी माना जाता है। इसदिन वर्जित काम करने से लक्ष्मी और नारायण दोनों ही रुष्ट हो सकते हैं, इसलिए बृहपतिवार को कुछ वर्जित कार्यों को करने बचना चाहिए। जानिए वो कौनसे पांच काम हैं जिन्हें करने से लक्ष्मी रुष्ट होती है।

1. गुरुवार को महिलाओं को बाल नहीं धोने चाहिए क्योंकि बृहस्पति ही महिलाओं के पति और संतान का कारक होता है। इस प्रकार अकेला बृहस्पति ग्रह संतान और पति दोनों को प्रभावित करता है।

2. बृहस्पतिवार के दिन महिला हो पुरुष कभी भी बाल नहीं कटवाना चाहिए। इससे भी बृहस्पति कमजोर होता है। इससे आयु कम होती है और उ​न्नति में बाधाएं आ सकती हैं।

3. इस दिन पुरुषों को दाढ़ी भी नहीं बनानी चाहिए। ऐसा करने से गुरु कमजोर होता है और जीवन में बाधाएं उत्पन्न करता है। इस दिन नाखून भी नहीं काटने चाहिए।

4. इस ​दिन घर में पोंछा नहीं लगाना चाहिए और न ही घर में उस जगह की सफाई करनी चाहिए, जहां रोजाना सफाई न होती हो।

5. गुरुवार को साबुन लगाकर कपड़े धोने से भी गुरु कमजोर होता है। इसलिए इस दिन साबुन लगाकर कपड़े नहीं धोने चाहिए।

Related Articles

Back to top button