अजब-गजबलखनऊ

दहेज की मांग न पूरी ना होने पर रोक दी शादी, किसी ने मूंड दिया दूल्‍हे का सिर

लखनऊ: दुल्हन के पिता कहते हैं कि निकाह से महज सात दिन पहले लड़के वालों ने मांग बढ़ाने शुरू कर दी। रविवार को दूल्हा निकाह के लिए 100 से ज्यादा बारातियों संग पहुंचा तो दहेज देख भड़क गया। उसने कहा कि दहेज में उसे पल्सर नहीं अपाचे बाइक ही चाहिए। राजधानी लखनऊ में दूल्हे ने आखिरी वक्त में विवाह करने से इनकार कर दिया तो दूल्हा समेत पांच बारातियों का किसी ने सिर मूंड दिया। दुल्हन की दादी ने बताया कि मांग पूरी नहीं कर सके तो उन्होंने विवाह से इनकार कर दिया। दूल्हे के सिर मुड़वाने के सवाल पर दादी ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम यह किसने किया। हालांकि स्थानीय खबरों के मुताबिक मामला कुछ और ही है। यहां खुर्रमनगर में बारात लेकर पहुंचे दूल्हे को दहेज के लिए रखी बाइक पसंद नहीं आई। उसके भाईयों ने निकाह काजी को पढ़ाने से ही इनकार कर दिया। घरातियों ने मनाने की खूब कोशिश की लेकिन वो अपनी मांग से पीछे नहीं हटे। दूल्हे ने कहा कि उसे पल्सर की जगह अपाचे ही चाहिए। इसके अलावा चार तोला सोने के हार की मांग और कर दी। इसपर गुस्साए दुल्हल पक्ष ने दूल्हा और बारातियों को बंधक बना लिया। दूल्हा और उसके चार रिश्तेदारों के सिर मूंड दिए गए। मामला में विवाद ज्यादा बढ़ता किसी ने पुलिस को बुला लिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा और बारातियों को किसी तरह मुक्त कराया और थाने ले लई। मामले में लड़की के पिता ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि तीन महीने पहले उन्होंने बेटी का रिश्ता किया था। एक महीने पहले सगाई हुई। विवाह के लिए दहेज का सामान भी अपनी हैसियत से ज्यादा जुटाया। दुल्हन के पिता कहते हैं कि निकाह से महज सात दिन पहले लड़के वालों ने मांग बढ़ाने शुरू कर दी। रविवार को दूल्हा निकाह के लिए 100 से ज्यादा बारातियों संग पहुंचा तो दहेज देख भड़क गया। उसने कहा कि दहेज में उसे पल्सर नहीं अपाचे बाइक ही चाहिए। इसके अलावा चार तोले सोना अलग से चाहिए। दुल्हन पक्ष ने कहा कि वो उनकी मांग पूरी नहीं कर सकते, इसपर दूल्हा पक्ष में बिना दुल्हन के बारात वापस ले जाने की धमकी दी। इसपर विवाद खासा बढ़ गया और किसी ने दूल्हे का सिर मूंड दिया।

Related Articles

Back to top button