अजब-गजब

दुनिया की चमत्कारी पहाड़ी, बताता है—गर्भ में लड़का है या लड़की

अजब—गजब : झारखंड के लोहरदगा स्थित खुखरा गांव में एक ऐसी पहाड़ी भी है जो गर्भ में पल रहे नवजात लडक़ा है या लडक़ी इस बारे में बता देती है। यहां के लोगों का कहना है कि, एक पैसा खर्च किए बिना हम यह पता कर सकते हैं। यह परंपरा यहां चार सौ साल पहले नागवंशी राजाओं के शासन काल से अब तक चल रही है।
ये पर्वत बीते 400 सालों से लोगों को उनके भविष्य के संबंध में जानकारी दे रहा है। गांव के लोगों में इस पर्वत के प्रति अटूट श्रद्धा है। पहाड़ी पर चांद के आकार की आकृति बनी हुई है जो नवजात के ‘लिंग’ के बारे में बताती है। गौरतलब है कि, इस पहाड़ी पर पत्थर मारकर इस बात की जांच की जाती है।

गर्भवती महिला एक निश्चित दूरी से पत्थर को इस पहाड़ी पर बने चांद की ओर मारती है। अगर पत्थर चंद्रमा के आकार के ठीक बीच में जाकर लगा तो लोग समझ जाते हैं कि गर्भ में लडक़ा है और अगर वह पत्थर चंद्रमा के बाहर लगे तो मानते हैं कि गर्भ में पल रही नवजात लडक़ी है। हालांकि कन्या भ्रूण हत्या के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने भ्रूण लिंग जांच पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

Related Articles

Back to top button