जीवनशैली

लड़कियों की सूरत के अलावा इन अदाओं पर भी जान छिड़कते है लड़के

आपने अक्सर देखा होगा कि लडकियां दिनभर अपनी सूरत को संवारने में समय गुजार देती हैं ताकि लड़के उन्हें पसंद करें। आज हम उन महिलाओं को बताना चाहते है कि माना लड़कों की नजरे सूरत पर पड़ती हैं लेकिन सबसे ज्यादा लड़कों पर जो प्रभाव डालती है वो है लड़कियों की सीरत। सीरत अर्थात इंसान के इरादे और सोच। जी हाँ सूरत से कई ज्यादा जरूरी सीरत का अच्छा होना हैं। आज हम आपको इसी सम्बन्ध में कुछ बातें बताने जा रहे हैं जिस पर लड़कों का ध्यान ज्यादा जाता हैं। तो आइये जानते हैं लड़कियों की उन बातों के बारे में जिन लड़के अपनी जान छिड़कते हैं। 

* बातें शेयर करने वाली : लड़कों को चुपचाप शांत रहने वाले लड़कियों की बजाय ऐसी लड़कियां पसंद आती है जो उनसे खुलकर अपने दिल की बातें शेयर करती हैं। इतना ही नहीं उन्हें ऐसी लड़की अच्छी लगती है तो उनकी बातें सुने समझे और उसकी रिस्पेक्ट करे।

* समय के साथ बदलने वाली : नहीं मैं तो ऐसी ही हूं, ऐसी ही रहूंगी ऐसी सोच वाली लड़कियां लड़कों को पसंद नहीं आती, बल्कि उन्हें तो ऐसी लड़कियां अच्छी लगती है तो वक़्त और हालात के साथ खुद भी बदल सकते। जिसे पता हो कि किस जगह कैसे कपड़े पहनने है, किन लोगों से किस तरह बात करनी है। यानी कुल मिलाकर लड़कों को मैच्योर लड़कियां पसंद आती है जो समय के हिसाब से खुद को बदल सके।

* जिंदादिल : बात-बात पर रूठ जाने, रोने वाली और मायूस रहने वाली लड़कियों की अपेक्षा लड़के ऐसी लड़कियों को डेट करना पसंद करते हैं जिनका मूड हमेशा अच्छा रहता है, जो हमेशा किसी न किसी बात का जोक बनाकर हंसती रहती हैं और जिंदादिल हो। अपना मूड अच्छा रखन के साथ ही दूसरों का मूड ठीक करने वाली लड़कियों को देखते ही लड़के उस पर फिदा हो जाते हैं।

* केयर करने वाली : आमतौर पर केयरिंग तो लड़कियों के नेचर में ही होता है फिर भी कुछ लड़कियां सिर्फ अपनी परवाह करती हैं, दूसरों को नहीं, लड़कों को ऐसी लड़कियां पसंद नहीं आती और ऐसी लड़की से वो डेटिंग करना भी पसंद नहीं करतें। उन्हें तो केयरिंग यानी दूसरों की केयर करने वाली लड़कियां ही ज़्यादा आकर्षित करती हैं। ऐसी लड़की को देखते ही वो उसे दिल दे बैठते हैं।

* हर कदम पर साथ देना : लड़के चाहते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड या पार्टनर हमेशा हर कदम पर उनका साथ दें। किसी फैसले में उन्हें गलत ठहराने की बजाय उनके साथ मज़बूती से खड़े रहे, उनका सहारा बने।

Related Articles

Back to top button