जीवनशैली

ये तेल है या शानदार ब्यूटी प्रोडक्ट, रिंकल हों या डार्क स्पॉट सबको कर देता है गायब

mustard-oil-559777ae1da09_lसरसों का तेल लगाकर देखिए भूल जाएंगी कोई और सनस्क्रीन लगाना। सच में इसके आगे सभी ब्यूटी प्रोडक्ट फीके हैं। सरसों के तेल में उच्च मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है, जो कि स्किन के लिए अच्छा होता है।

सरसों के तेल में विटामिन ई से एक्ने और पिंपल गायब हो जाते हैं। हैरानी होगी यह जानकर सरसों का तेल रिंकल्स को भी दूर करता है।  इससे कॉम्प्लेक्शन भी ठीक होता है। नारियल तेल और सरसों तेल का मिश्रण बनाकर चेहरे पर लगाएं। कुछ दिनों में चेहरा चमक जाएगा।

यह होंठों के लिए बढिय़ा है। इस तेल को लगाने से फटे होंठ ठीक हो जाते हैं। यह एक नेचुरल मॉइश्चराइजर है। नहाने से पहले इस तेल को पूरे को शरीर में लगा लें। लगभग 20 मिनट बाद नहाएं। पूरे शरीर की त्वचा नर्म रहेगी। सरसों के तेल से मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और त्वचा पर निखार आता है।

सरसों के तेल से मसाज करने से टैनिंग और डार्क स्पॉट्स कम हो जाते हैं। बेसन, हल्दी, सरसों का तेल और थोड़ा नींबू रस डालकर मिश्रण बना लें। इस पेस्ट को नियमित लगाने से त्वचा चमक जाती है। सरसों का तेल क्लींजर का काम भी करता है। त्वचा के पोर्स को गहराई से साफ करता है।

बालों की समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है। सरसों के तेल के इस्तेमाल से बाल घने होते हैं। ये स्कैल्‍प को हेल्दी बनाने का काम करता है। इसे नियमित लगाने से बाल सफेद नहीं होते।

Related Articles

Back to top button