फीचर्डराजनीति

AAP की बड़ी जीत, केजरीवाल बोले- मेरे विधायकों जैसा कोई नहीं

सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने बवाना विधानसीट पर हुए उपचुनाव में शानदार जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ पार्टी पिछले कई चुनावों में हार का सामना करने के बाद अपने साख बचाने में भी सफल रही है। आप ने दूसरे नंबर पर रही बीजेपी से 24 हजार से ज्यादा वोटों से आगे रहकर जीत पक्की की। वहीं जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनके विधायकों जैसा कोई नहीं, कोई उन्हें नहीं खरीद सकता।

म्यांमार: 48 घंटों से जारी हिंसा, जान बचाने के लिए घर छोड़कर भाग रहे रोहिंग्या मुसलमान

AAP की बड़ी जीत, केजरीवाल बोले- मेरे विधायकों जैसा कोई नहींशुरूआत में बढ़त बनाने के बाद कांग्रेस धीरे-धीरे तीसरे नंबर पर खिसक गई। आप से छोड़कर बीजेपी के उम्मीदवार बने वेद प्रकाश मतगणना के आखिरी दौर में दूसरे स्थान हासिल कर सिर्फ अपनी लाज बचाने में सफल रहे।

दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी को 59,886 वोट मिले है। दूसरे नंबर पर रहने वाली बीजेपी को 35,834 वोट तो तीसरे नंबर पर रही कांग्रेस को 31,919 वोट मिले है।

कुल मतदान में आप का वोट शेयर 45.39 फीसदी रहा है। नोटा (नन ऑफ एबव) का कुल वोट शेयर 1.07 फीसदी रहा है। 1413 लोग ऐसे थे जो कि नोटा का बटन दबाया है। नोटा को निर्दलीय उम्मीदवारों से भी ज्यादा वोट मिले है।

सुबह आठ बजे जब मतगणना शुरू हुई तो उम्मीद के उलट कांग्रेस ने बढ़त ले ली। शुरूआत दौर के 8 राउंड तक कांग्रेस लगातार लीड लेती रही। एक समय ऐसा भी आया जब आगे चल रही कांग्रेस का वोट अंटर 5 हजार को पार कर गया। मगर 9वें राउंड से पूरी स्थिति बदल गई। 

जानें दिन- मंगलवार 29 अगस्त 2017, का राशिफल

ये रहा वोटों का हाल

आम आदमी पार्टी ने 15,979 वोट लेकर कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया। कांग्रेस दूसरे और बीजेपी तीसरे नंबर पर पहुंच गई। आम आदमी पार्टी ने 9वें राउंड में जो बढ़त ली वह मतगणना के आखिरी चरण तक बढ़ती चली गई।

वहीं बीजेपी की स्थिति यह रही कि एक समय लगा वह तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगी। मगर मतगणना के आखिरी चरण 22वें राउंड पर वह दूसरे नंबर पर रही कांग्रेस 27,596 वोटों को पीछे छोड़ 28,236 वोट पाकर आगे निकली। आखिरी राउंड तक कांग्रेस तीसरे नंबर पर पहुंच गई।       
  
पार्टी        मतदान        वोट शेयर (फीसदी)      
आप        59,886        45.39      
बीजेपी        35,834        27.14      
कांग्रेस        31,919        24.19      
नोटा        1413            1.05 

 

Related Articles

Back to top button