उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्यलखनऊ

मुख्यमंत्री योगी के पिता का हुआ निधन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का सोमवार को आज नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। आनंद सिंह बिष्ट को किडनी और लीवर की समस्या थी।  स़ूत्रों ने बताया है कि  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता  की तबीयत खराब होने पर उन्हें 13 मार्च को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें लिवर और किडनी की समस्या है।

अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक वह एम्स के एबी 8 वार्ड में भर्ती थे। गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही थी ।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने व्यक्त किया शोक।

मुख्यमंत्री योगी के पिता की मौत की खबर से उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों समेत पूरी प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास और भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पर हलचल कुछ बढ़ी है, लेकिन लॉकडाउन के चलते कहीं कोई भीड़ नहीं है। आपको बता दें कि सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर थे। वह 1991 में रिटायर हो गए थे। रिटायरमेंट के बाद से वह अपने गांव में आकर रहने लगे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने व्यक्त किया शोक और कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिता के देहावसान पर भावभीनी श्रद्धांजलि।

प्रियंका गांधी जी ने कहा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिता श्री आनंद सिंह बिष्ट जी के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर इस दुख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दे।

 

 

Related Articles

Back to top button