अन्तर्राष्ट्रीयअपराधटॉप न्यूज़फीचर्ड

यमन में अज्ञात बंदूकधारी ने राजनेता की हत्या की

यमन में अज्ञात बंदूकधारी ने राजनेता की हत्या की

आदेन (एजेंसी): यमन में इस्लाह पार्टी के नेता की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। सुरक्षा अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

स्थानीय सुरक्षा सूत्रों ने नाम ना जाहिर करने की शर्त पर बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने इस्लामिक इस्लाह पार्टी के नेता अवाद फदाक की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि मास्क पहने बंदूकधारी ने फदाक पर उस समय गोलियों की बौछार की जब वह बात कर रहे थे।

स्थानीय नागरिकों ने पुष्टि करते हुए बताया कि फदाक को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने जांच शुरु की।

Related Articles

Back to top button