अजब-गजब

VIDEO: प्रेमिका का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर कर दिया वायरल, हकीकत जान हैरान रह जायंगे

यूपी के बलि‍या में एक नाबालिग लड़की को सेक्‍स रैकेट के लि‍ए ब्‍लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि‍ ब्‍वॉयफ्रेंड ने खाने में नशीली दवा मि‍लाई। रेप कि‍या। उसका वीडि‍यो बनाकर पैसे के लि‍ए 1 साल तक सेक्‍स रैकेट के लि‍ए मजबूर कि‍या। बलि‍या (यूपी). यहां एक नाबालिग लड़की को सेक्‍स रैकेट के लि‍ए ब्‍लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि‍ ब्‍वॉयफ्रेंड ने खाने में नशीली दवा मि‍लाई। रेप कि‍या। उसका वीडि‍यो बनाकर पैसे के लि‍ए 1 साल तक सेक्‍स रैकेट के लि‍ए मजबूर कि‍या। विरोध करने पर वीडियो वायरल कर दिया। पीड़ि‍ता का कहना है कि‍ आरोपी को सजा नहीं मि‍ली तो सुसाइड कर लेगी। फि‍लहाल उसकी कम्‍प्‍लेन पर पुलिस ने शुक्रवार को मेडि‍कल कराया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

VIDEO: प्रेमिका का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर कर दिया वायरल, हकीकत जान हैरान रह जायंगे

पीड़ि‍ता की उम्र 15 साल है। वह 9वीं क्‍लास की स्‍टूडेंट है। आरोप है कि‍ उसके ब्‍वॉयफ्रेंड ने शादी का वादा कि‍या। वह बहला-फुसला कर घर से भगाकर अपने मामी के घर गाजीपुर ले गया।  इस दौरान पहले दि‍न बलि‍या में सागरपाली गांव में एक अंकल के यहां रुका।  वहां सब ठीक था। वहां से निकल कर गाजीपुर गए। वहां खाना खाने के बाद लड़की बेहोश हो गई। उसका कहना है, ‘फिर मेरे साथ क्‍या हुआ…पता नहीं।’ होश में आने पर ब्‍लैकमेल करने लगा उसका कहना है, ‘होश में आने पर उसने मुझे वीडियो दिखाया।’

कहने लगा कि‍ उसके दोस्त के साथ संबंध बनाऊं।  ऐसा नहीं करने पर वह वीडि‍यो वायरल कर देगा। उसकी मां को पता था लड़की का कहना है, ‘जब हमलोग भागे थे तो उसकी मां को सब पता था।’ वह अपनी मां को बताकर भागा था।  इस बारे में मुझसे झूठ बोला था कि‍ हमारी फैमि‍ली नहीं जानती है।  ‘भागते समय अपने साथ वह एक पैसा या कपड़ा नहीं लि‍या था। ‘जो भी खर्च हुआ, मेरे पैसे से हुआ।’ लड़के को सजा दि‍लवाना है मकसद  ‘यह वीडि‍यो वायरल हो गया। इसे रोकने का उपाय नहीं है। ‘लोग कमेंट करते हैं। फैमि‍ली और हमारे चारों भाइयों की बदनामी हो रही है। ‘इसमें मेरी कोई गलती नहीं है। यह सब उस लड़के की वजह से हुआ है। ‘उस लड़के को सजा दि‍लवाना चाहती हूं।’ बलि‍या के एसपी मनोज कुमार झा ने क्‍या कहा  एक वीडियो आया है जो कि‍ अश्लील टाइप का बनाया गया है।

लड़की ने अपनी मां और भाई के साथ आकर कम्प्लेन किया है। उसने कहा है कि‍ एक लड़के ने उसे बहला-फुसला कर किसी स्थान पर ले जाकर रेप किया। उसका अश्लील वीडियो बना लिया। उसी आधार पर धमका कर कई बार रि‍लेशन बनाया। लड़की का कहना है कि‍ अब तक डर और लज्‍जा के कारण कम्‍प्‍लेन नहीं कि‍या था।  कुछ दिन पहले यह वीडियो वायरल होने पर लोगों से इसकी जानकारी मि‍ली। पीड़ि‍ता का कहना है कि‍ इससे अब जब समाज में बदनामी हो रही है तो कम्प्लेन करने आई। हमने उसकी कम्‍प्‍लेन लिख ली है और FIR लिखने के लिए भेज दिया है। आरोपी की गि‍रफ्तारी के लि‍ए पुलि‍स दे रही दबि‍श मामला संवेदनशील है, आरोपी की गिरफ्तारी के लि‍ए दबिश दे रहे हैं।इसके लि‍ए एक टीम गठित कर दी है। वीडि‍यो में आरोपी लड़के नाबलिग लग रहे हैं।

इसमें शामि‍ल आरोपि‍यों के खि‍लाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस वीडियो से ऐसा लग रहा है कि‍ आरोपी ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहा है। आरोपी लड़के के घर काम करती थी पीड़ि‍ता  1 साल पहले आरोपी लड़के के घर पीड़ि‍ता चौका-बर्तन का काम करती थी। वहीं से जान-पहचान और फि‍र दोस्‍ती हुई। दोनों के घर की दूरी करीब 700 मीटर है। वह दिन में पढ़ाई करती है। सुबह-शाम घरों में चौकाबर्तन करती है। 9वीं क्‍लास की स्‍टूडेंट है। गरीब फैमि‍ली से है पीड़ि‍ता पीड़ि‍ता की फैमि‍ली गरीब है। वह और उसकी मां घरों में चौका-बर्तन का काम करती हैं। उसके 4 भाई और 2 बहन हैं।

Related Articles

Back to top button