अन्तर्राष्ट्रीय

अमरीका करेगा सऊदी के साथ खुफिया जानकारी बांटने में विस्तार

download (40)वाशिंगटन: संयुक्त राज्य अमरीका यमन में हाउती आतंकवादियों के खिलाफ हवाई अभियान में संभावित ठिकानों के बारे में अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए सऊदी अरब के साथ अपनी खुफिया जानकारी में विस्तार कर रहा है। 
 
एक अमरीकी अधिकारी ने बताया कि हमने अपने सऊदी सहयोगियों के साथ जानकारी बंटवारे के लिए थोड़ा रास्ता खोला है। 
 
उन्होंने बताया कि हम उन्हें मदद कर रहें हैं ताकि युद्ध के मैदान में हाउती विद्रोही के खिलाफ बेहतर साबित हो सकें। हम लोग उन क्षेत्रों की भी पहचान कर रहे हैं ताकि इसमें कम से कम नागरिक हताहत हों। 
 
उन्होंने कहा कि मार्च से हजारों लोग मारे जा चुके हैं और दस हजार लोग विस्थापित हो चुके हैं। 
 
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता एलिस्टेयर बास्की ने बताया कि अमरीका अपने सहयोगियों को जरूरी और समय से खुफिया जानकारी सऊदी अरब और यमन की वैध सरकार का समर्थन करने के लिए उपलब्ध करा रही है। 
 
अमरीका और सऊदी अरब के अधिकारियों ने कहा कि जब सऊदी अरब लक्ष्य बनाने के लिए जानकारी की पुष्टि करने की कोशिश कर रहा था तो उसे अमरीका से सीमित समर्थन मिलता था। इसके बाद सीमा पर ईरान के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सऊदी को मदद पहुंचाने को लेकर अमरीका दबाव में आ गया था।

 

Related Articles

Back to top button