राज्यराष्ट्रीय

आप ने अपने सर्वे में खुद को दी 51 सीटें

yogendra-yadavनई दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने अपने सर्वेक्षण में खुद को 51 सीटें दी हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेन्द्र यादव ने सर्वे का खुलासा करते हुए बताया कि दिल्ली के 53 प्रतिशत मतदाता केजरीवाल को मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। उनकी तुलना में किरण बेदी को केवल 24 फीसदी लोग मुख्यमंत्री के तौर पर पसंद कर रहे हैं। बुधवार दिन में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा के लिए कराए गए अपने सर्वे का खुलासा किया। इसमें पार्टी ने खुद को पूर्ण बहुमत से काफी ज्यादा यानी कुल 51 सीटें दी हैं। जबकि, भाजपा को 15 और कांग्रेस को केवल चार सीटें मिलने का अनुमान जताया है। योगेन्द्र यादव ने ‘आप’ को 46 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद जताई जबकि भाजपा को 33 प्रतिशत व कांग्रेस को 11 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना प्रगट की। जान लें कि हाल के दिनों में आए कई सर्वेक्षणों में आप को बढम्त लेते हुए दिखाया गया है।

Related Articles

Back to top button